सराहा (अशोक चौहान/ संवाददाता),
यूनाइटेड वेटनर्स एसोशिएशन पच्छाद चेप्टर का तीसरा स्थापना दिवस आज मंगलवार को मनाया गया। इस समारोह में बतौर मुख्यातिथि जानेमाने उद्योगपति व समाजसेवी विनोज शर्मा ने शिरकत की। अपने तीसरे स्थापना दिवस के अवसर पर यूनाइटेड वेटनर्स एसोशिएशन पच्छाद चेप्टर अध्यक्ष संजय राजन ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और इन तीन वर्षों कि उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर यूनाइटेड वेटनर्स एसोशिएशन द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन सराहाँ के जंज घर में श्री साईं मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल नाहन के सहयोग से किया गया। जिसमे अस्पताल की ओर से आई एक टीम ने 125 लोंगों की जाँच की तथा उन्हें आवश्यक दवाईयाँ भी वितरित की। नन्ही शगुन ने मुख्यतिथि के साथ रिबन काट कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कार्यक्रम में यूनाइटेड वेटनर्स एसोशिएशन पच्छाद चेप्टर द्वारा कारगिल विजय दिवस के रजत जयंती के अवसर पर क्षेत्र के वेटनर्स जिन्होंने कारगिल युद्ध में उसी क्षेत्र में अपनी सेवाएं दी थी को सम्मानित किया गया। इनमें कारगिल योद्दा वेटरन नरबीर सिंह, वेटरन रामलाल शर्मा, वेटरन खेम सिंह तथा वेटरन सुरेश दत्त जिन्होंने कारगिल युद्ध के साथ साथ गत वषों में चीनी सेना के साथ गलवान घाटी में हुई मुठभेढ़ में भी अपना शौर्य दिखाया था को मुख्यतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पेंशनर व वरिष्ठ नागरिक संघ की पच्छाद इकाई के व्योवृद्ध पेंशनर 92 पंडित जगत राम शर्मा को भी सम्मनित किया गया। इससे पूर्व डिग्री कॉलेज सराहाँ से आये भारतीय स्काउट एंड गाईड के एक दर्जन छात्रों ने प्रो. कृष्ण चौपटा के नेतृत्व में यूनाइटेड वेटनर्स एसोशिएशन के सदस्यों के साथ मिलकर पौधारोपण किया गया। वहीँ शहीद समारक की भी साफ सफाई की गई। कार्यक्रम में मुख्यातिथि विनोज शर्मा को बेस्ट वेटरन फॉर द इयर 2024 अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने यूनाइटेड वेटनर्स एसोशिएशन पच्छाद चेप्टर के कार्यों की भूरी भूरी प्रसंशा की और उन्हें इस संगठन को ओर अधिक मजबूत बनाने के लिए अपनी ओर से हर संभव प्रयास का आश्वासन दिया। उन्होंने एसोशिएशन द्वारा किए गये अच्छे समारोह के लिए अपनी एच्छिक निधि से 21हजार रूपये दिए। इस समारोह में जिला परिषद् सदस्य व् उदय पब्लिक स्कूल कि प्रधानाचार्य नीलम शर्मा, उपप्रधान नरेंद्र गोसाईं, एनजीओ फेडरेशन के जिला अध्यक्ष व ब्लोक हेल्थ सुपरवाईजर नरवीर कुमार शर्मा, एनजीओ फेडरेशन पच्छाद ब्लोक अध्यक्ष व् हेल्थ सुपरवाईजर नरेश परमार तथा भूतपूर्व अर्द सैनिक बल संगठन के जिला अध्यक्ष देव दत्त शर्मा, पेंशनर एसोशिएशन पच्छाद अध्यक्ष नरेश शर्मा, सेना शिक्षा कोर से सेवा निवृत राम किशन शर्मा, प्रितपाल, प्रमोद गौतम, मदन स्वरुप,देविन्द्र दत्त, नरेश शर्मा, वीरेंद्र दत्त अत्री समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
शिमला( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ) जिला शिमला के रोहडू क्षेत्र में काफी समय…
शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), मानव जीवन की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते…
लाहौल (रणजीत लहौली ,संवाददाता ), “सामाजिक न्यायपूर्ण एवं सामाजिक सुरक्षित पंचायत” श्रेणी में 1 करोड़…
नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन : हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के…
ऊना (अक्की रतन , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक…