Uncategorized

शिमला : 27 अगस्त से 9 सितम्बर तक होगा 10 दिवसीय मानसून सत्र: कुलदीप पठानियां

शिमला (ब्यूरो रिपोर्ट),

हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विधान सभा का मानसून सत्र 27 अगस्त से 9 सितम्बर, 2024 तक आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि माननीय राज्यपाल हि०प्र० की संस्तुती के बाद हिमाचल प्रदेश विधान सभा सचिवालय द्वारा इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। पठानियां ने कहा यह चौदहवीं विधानसभा का षष्टम सत्र होगा। उन्होने कहा कि इस सत्र में कुल 10 बैठकें आयोजित की जाएँगी और सत्र का शुभारम्भ 27 अगस्त, 2024 मंगलवार के दिन पूर्वाह्न 11:00 बजे होगा। पठानियां ने कहा कि 29 अगस्त तथा 5 सितम्बर के दिन गैर-सरकारी सदस्य कार्य दिवस के लिए निर्धारित किए गए है। 31 अगस्त तथा 7 सितम्बर शनिवार के दिन सत्र की बैठकें आयोजित नहीं की जाएँगी। पठानियां ने कहा कि अधिसूचना जारी होने के साथ ही माननीय सदस्य अब अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र से सम्बन्धित प्रश्नों की सूचनाएं तथा अन्य नियमों के तहत नोटिस ऑनलाईन तथा ऑफलाईन विधानसभा सचिवालय को भेज सकते हैं । पठानियां ने कहा कि इससे पूर्व बजट सत्र में कुल 12 बैठकें आयोजित की गई थी जबकि मानसून सत्र में 10 बैठकें आयोजित की जा रहीं हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

18 hours ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

21 hours ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

1 day ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

2 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

2 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

2 days ago