मुख्य समाचार

किन्नौर : विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयासरत प्रदेश सरकार – जगत सिंह नेगी

किन्नौर (ब्यूरो रिपोर्ट),

राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने गत सायं किन्नौर जिला के कल्पा विकास खण्ड की ग्राम पंचायत कामरू स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला कूपा में 19 लाख रुपये की राशि से बने अतिरिक्त भवन का लोकार्पण किया। यह अतिरिक्त भवन जे.एस.डब्लयू के कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व के सहयोग से निर्मित किया गया है।राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने इस अवसर पर जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा पूरे प्रदेश सहित जनजातीय जिलों में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं तथा विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध करवाने के दृष्टिगत इस शैक्षणिक सत्र से सरकारी विद्यालयों में पहली कक्षा से अंग्रेजी मीडियम में शिक्षा आरंभ कर दी गई है। शिक्षकों का स्तर और अधिक बेहतर बनाने के मद्देनजर उन्हें आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है तथा विद्यालयों में शिक्षा संबंधी आधुनिक उपकरण उपलब्ध करवाए जा रहे हैं ताकि प्रदेश के विद्यार्थियों को उनके घर-द्वार पर आधुनिक व गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध हो सके।जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार राज्य में गत दिनों हुई त्रासदी में हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है तथा हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए कृतसंकलप्ति है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा आपदा में प्रभावितों को 50 हजार रुपये की फौरी राहत राशि तथा किराए पर मकान के लिए 5 हजार रुपये प्रति माह प्रदान करने की घोषण की गई ताकि प्रभावितों को संबल प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के हर निर्धन एवं उपेक्षित वर्गों के उत्थान एवं विकास के लिए दिन-रात कार्य कर रही है तथा प्रदेश के समग्र विकास के लिए कई ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।  इस अवसर पर स्कूली छात्रों एवं महिला मण्डलों द्वारा रंगा-रंग सांस्कृतिक प्रस्तुति प्रस्तुत की गई तथा मुख्य अतिथि द्वारा महिला मण्डल एवं स्कूली छात्रों को सांस्कृतिक प्रस्तुति के लिए 10-10 हजार रुपये की राशी प्रदान की गई।इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमेश नेगी, पंचायत समिति कल्पा की अध्यक्षा ललिता पंचारस, जे.एस.डब्लयू के कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व के अध्यक्ष दीपक डैविड सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे

Himachal Darpan

Recent Posts

सी बी एस ई बनाम एच पी बोर्ड स्कूल में अपनाए जा रहे दोहरे मापदंडों का कड़ा विरोध – हिमाचल प्रदेश राजकीय भाषाई अध्यापक संघ

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों में…

18 hours ago

सिरमौर के प्राथमिक स्कूलों को मिले 91 नए मुख्य शिक्षक, शिक्षा विभाग ने जारी की हेड टीचरों की पदोन्नति सूची

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन: जिला सिरमौर के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में…

19 hours ago

आकांक्षात्मक खंड कार्यक्रम के अंतर्गत कुपवी में सम्पूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ

शिमला ,ब्यूरो रिपोर्ट आकांक्षात्मक खंड कार्यक्रम (Aspirational Block Programme) के अंतर्गत सम्पूर्णता अभियान 2.0 का…

21 hours ago

रामपुर जलविद्युत स्टेशन ने 2000 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन का नया कीर्तिमान स्थापित किया

रामपुर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ),रामपुर बुशहर। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र…

22 hours ago

सनवारा टोल प्लाज़ा पर SIU की बड़ी कार्रवाई, 18.59 ग्राम हेरोइन के साथ तीन युवक गिरफ्तार

सोलन ( नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला सोलन पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) ने…

23 hours ago

चौपाल में किराये के कमरे में युवक मृत, करंट लगने की आशंका

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। शिमला जिले के चौपाल थाना क्षेत्र में एक युवक अपने किराये के…

23 hours ago