मुख्य समाचार

शिमला: सचिव, सहकारिता द्वारा “एनसीडीसी क्षेत्रीय सहकारिता उत्कृष्टता एवं मेरिट”पुरस्कार किये वितरित

शिमला(ब्यूरो रिपोर्ट ),

आज माननीय सचिव सहकारिता,हिमाचल प्रदेश सरकार, सी.पॉल रासु (आईएएस) की अध्यक्षता में मंगलवार को राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम, (एनसीडीसी)शिमला द्वारा प्रायोजित प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सहकारिता विभाग हिमाचल प्रदेश सरकार के साथ सहभागिता में सहकारी विकास में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन तथा योगदान देने हेतु क्षेत्र सहकारी उत्कृष्ट और मेरिट पुरस्कार 2023″ के वितरण और “हिमाचल प्रदेश राज्य में पैक्स से 10 नए किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के गठन हेतु प्रशिक्षण कार्यशाला”  के लिए “उत्सव हॉल”, होटल हॉलिडे होम शिमला में कार्यक्रम का आगाज किया।पुरस्कार समारोह में सचिव, सहकारिता सी.पॉल रासु (आईएएस),पंजीयक, सहकारी सभाएं, डॉ. आर.के. प्रुथी (आईएएस),  अतिरिक्त पंजीयक नीरज सूद, संयुक्त पंजीयक रजनीश कुमार, डिप्टी रजिस्ट्रार प्रत्युष चौहान, एनसीडीसी से भूपेंद्र मंडावी, क्षेत्रीय निदेशक,  विश्वेश्वर शर्मा जनरल प्रबंधक , हि.प्र. राज्य सहकारी बैंक, ने शिरकत की। माननीय सचिव महोदय ने सहकारिता क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य कर रही राज्य की चयनित प्राथमिक सहकारी समिति “कुठेड़ा सहकारी कृषि सेवा समिति लिमिटेड वीपीओ कुठेड़ा तह एवं जिला हमीरपुर (हि.प्र. व “तिब्बेतन हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पादन-सह-बिक्री सहकारी औद्योगिक सोसायटी लिमिटेड मैकलोडगंज धर्मशाला जिला कांगड़ा ( हि.प्र. को “सहकारी उत्कृष्टता पुरस्कार” तथा “बनुरी कोऑपरेटिव एग्रीकल्चर सर्विस सोसाइटी लिमिटेड डाकघर बनुरी तह.पालमपुर जिला कांगड़ा (हि.प्र. तथा “बाहन्वी कोऑपरेटिव एग्रीकल्चर सर्विस सोसायटी लिमिटेड ग्राम एवं पी.ओ. बाहन्वी तह.भोरंज जिला. हमीरपुर(हि.प्र. को मेरिट पुरस्कारों से नवाजा गया। पुरस्कार स्वरूप में समितियों को चेक राशि, प्रशस्ति-पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किये गए, जिन्हें पुरस्कार समितियों के पदाधिकारियों/प्रतिनिधियों द्वारा प्राप्त किया गया|माननीय सचिव महोदय ने राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम शिमला द्वारा आयोजित “सहकारिता विभाग हिमाचल प्रदेश सरकार के साथ सहभागिता में सहकारी विकास में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन तथा योगदान देने हेतु क्षेत्र सहकारी उत्कृष्ट और मेरिट पुरस्कार 2023” के वितरण और “हिमाचल प्रदेश राज्य में पैक्स से 10 नए किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के गठन हेतु प्रशिक्षण कार्यशाला” की सरहना की व हिमाचल प्रदेश राज्य में पैक्स से 10 नए किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को सहकारिता मंत्रालय द्वारा समय-समय पर लागू योजना का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया | राष्टीय सहकारी विकास निगम शिमला द्वारा हिमाचल प्रदेश राज्य में सहकारिता के क्षेत्र में अभी तक किये गए कुल विमुक्ति लगभग 972.00 करोड़ की भी सरहाना की |पंजीयक, सहकारी सभाएं, डॉ. आर.के. प्रुथी (आईएएस) ने भी अपने अनुभवों को साझा किया तथा उन्होंने सिरमौर जिले के डीसी रहते हुए शी-हाट को शुरू किया था | उन यादों को साझा करते हुए उन्होंने आयोजन में उपस्थित सहकारी सभाओं को प्रेरित किया तथा अपशिष्ट प्रबंधन को कैसे उपयोग में लाकर सहकारी सभाएं अपना मुनाफे के साथ-साथ समाज का भी भला कर सकती है, इस पर भी पंजीयक महोदय द्वारा जोर दिया गया |राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम शिमला के क्षेत्रीय निदेशक, भूपेंद्र मंडावी द्वारा पैक्स व एफपीओ को राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम द्वारा वर्तमान में चल रही विभिन्न योजनाओं के बारे में भी बताया गया |पुरस्कार समारोह के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश में पांच जिलों से 10 पैक्स को FPO बनाने के लिए चयनित किया गया है, जिनमे से 07 पैक्स को PACs as FPO के सर्टिफिकेट वितरित किये गए तथा सभी पैक्स को सी.बी.बी.ओ. अरावली के द्वारा FPO प्रशिक्षण भी दिया गया जिसमे की पैक्स को FPO में होने वाली विभिन्न गतिविधियों से अवगत करवाया गया | 

Himachal Darpan

Recent Posts

शिमला की विशेष अदालत का फैसला, SC/ST Act मामले में आरोपी को 6 माह का कारावास

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। पुलिस थाना कोटखाई में दर्ज SC/ST Act के मामले में माननीय विशेष…

3 hours ago

चालक जीप स्टार्ट छोड़कर गया शौच को, अचानक सरकी पिकअप और 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी; एक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट मंडी। सराज क्षेत्र की ग्राम पंचायत छतरी में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने…

8 hours ago

मौत का खौफनाक सफर! अचानक गहरी खाई में समा गई टाटा नेक्सॉन, युवक की मौके पर ही मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चौपाल क्षेत्र में रविवार को एक…

9 hours ago

शिमला में दर्दनाक हादसा: टैंकर से टकराई ऑल्टो कार, पुलिस के दो जवानों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क…

12 hours ago

14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला, गर्भवती होने पर खुला राज

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ…

1 day ago

CM सुक्खू की बड़ी सौगातें: 17 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी, वन मित्रों का मानदेय ₹12 हजार; 4 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

ब्यूरो रिपोर्ट मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की…

3 days ago