मुख्य समाचार

युवाओं को स्वरोजगार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है यूको आरसेटी-सुमित खिमटा

नाहन (हेमंत चौहान),

उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने यूको आरसेटी से आग्रह किया है कि संस्थान में लगने वाले सभी प्रशिक्षण शिविरों की समय पर पात्र युवाओं को जानकारी उपलब्ध करवाना सुनिश्चित बनाया जाये। उन्होंने कहा कि यह संस्थान स्वयं रोजगार के क्षेत्र में युवाओं को आगे बढ़ने के लिए अग्रणी एवं प्रशंसनीय रूप से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि संस्थान में विभिन्न ट्रेडों में निशुल्क रोजगार सम्बन्धी प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसका लाभ युवा वर्ग को उठाना चाहिए।
उपायुक्त सुमित खिमटा नाहन में यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान सिरमौर (यूको आरसेटी) की स्थानीय परामर्श समिति बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

उपायुक्त सुमित खिमटा ने बताया कि यूको आरसेटी द्वारा वित्त वर्ष 2023-24 में 660 युवक-युवतियों को प्रशिक्षित करने के लक्ष्य के विरूद्ध 675 को प्रशिक्षण प्रदान किया गया जो कि सरानीय कार्य है। उन्होंने कहा कि जब भी आरसेटी द्वारा प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जाता है तो सभी विभाग अपने विभाग की स्वरोजगार सम्बन्धी विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रशिक्षुओं का प्रदान करना सुनिश्चित बनायें।

यूको आरसेटी की निदेशक अमिता शर्मा ने बैठक का संचालन किया और यूको आरसेटी की मार्च 2024 तिमाही की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने सभी बैंकों से यूको आरसेटी में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रशिक्षित युवाओं को स्वरोजगार हेतु उदारता और सरलता से ऋण उपलब्ध करवाने का आग्रह किया। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों से अपना सहयोग देने की अपील भी की।

यूको आरसेटी अपने प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत डेयरी फार्मिग, ब्यूटी पार्लर, जूट बैग, मशरूम उत्पादन, टेलरिंग, बैंक मित्र, वस्त्र चित्र कला उद्यमी सहित करीब 25 ट्रेड़ों में निशुल्क आवासीय प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है।

अग्रणी जिला प्रबंधक सिरमौर सनोज कुमार सिंह, डीडीएम नाबार्ड विक्रम जीत सिंह, सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों के अलावा विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि भी बैठक में उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

20 hours ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

23 hours ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

1 day ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

2 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

2 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

2 days ago