Categories: Uncategorized

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट

चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता जांचने वाली मशीन को लेकर चंबा स्वर्णकार संघ और वर्मा ज्वेलर के प्रतिनिधियों के बीच विवाद सामने आया। दोनों पक्षों के बीच करीब एक घंटे तक बहसबाजी और नोकझोंक होने की बात कही जा रही है। मामले को लेकर स्वर्णकार संघ की ओर से सिटी चौकी में शिकायत दिए जाने की जानकारी सामने आई है।
स्वर्णकार संघ के अनुसार, उनके द्वारा तैयार किए गए 24 कैरेट सोने के एक कड़े की एग्जीबिशन में लगी मशीन से जांच की गई, जिसमें मशीन ने उसे 22 कैरेट बताया। संघ का दावा है कि बाद में उसी कड़े की दूसरी जगह जांच करवाने पर उसकी शुद्धता 24 कैरेट बताई गई। इसी को लेकर मशीन की कार्यप्रणाली और जांच परिणाम पर सवाल उठाए गए।
वहीं, वर्मा ज्वेलर के मैनेजर ने मशीन को सही बताते हुए कहा कि मशीन की कीमत करीब 25 लाख रुपये से अधिक है और उनके अनुसार इसमें छेड़छाड़ या टेंपरिंग की संभावना नहीं है। उन्होंने बताया कि गोल्ड एग्जीबिशन के आयोजन के लिए 1 अक्टूबर से 4 अक्टूबर तक अनुमति ली गई है।
स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष संजय कुमार का कहना है कि विवाद एक ग्राहक के 24 कैरेट सोने के कड़े की जांच के बाद शुरू हुआ। संघ ने जांच परिणाम को लेकर सवाल उठाते हुए मामले की स्वतंत्र एवं तकनीकी जांच करवाने की मांग की है।
फिलहाल पूरे मामले में दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग दावे सामने आए हैं। एक ही आभूषण की जांच में अलग-अलग परिणाम क्यों आए, इसका स्पष्ट कारण तकनीकी या स्वतंत्र जांच के बाद ही सामने आ सकेगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

4 hours ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

18 hours ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

18 hours ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

19 hours ago

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

2 days ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

2 days ago