मुख्य समाचार

सिरमौर :हिमांशी ठाकुर भारतीय सेवा में बनी नर्सिंग लेफ्टिनेंट

सराहा (अशोक चौहान/संवाददाता),

डी ए वी स्कूल के लिए यह एक गौरवनित पल है। जब स्कूल की पूर्व होनहार छात्र ने भारतीय सेवा में नर्सिंग लेफ्टिनेंट का पद प्राप्त किया । हिमांशी ने इस पद को प्राप्त करने के लिए राष्ट्रीय स्तर की शॉर्ट सर्विस कमिशन की परीक्षा दी जिसे उसने पहले प्रयास में प्राप्त कर ऑल इंडिया 143 रैंक प्राप्त किया। हिमांशी ने अपनी इस उपलब्धि को आज स्कूल के प्रबंधक मिस्टर विशाल पुंडीर , विद्यालय के अन्य अध्यापकों व विद्यार्थियों के साथ सांझा किया। हिमांशी ने विद्यालय के अन्य छात्र व छात्राओं के बीच जाकर अपनी इस उपलब्धि के बारे में बताते हुए कहा कि मेरी दसवीं तक की शिक्षा इसी स्कूल से हुई है, मेरी उपलब्धि की पहली नीव इसी विद्यालय ने रखी है, इस विद्यालय के सभी अध्यापकों ने समय-समय पर मुझे प्रोत्साहित किया जिसमें मिस्टर विशाल पुंडीर अलका अग्रवाल आदि अध्यापक भी है हिमांशी ने कहा कि जीवन में सफलता एक दिन में हासिल नहीं की जाती, लेकिन अथक प्रयास व कडी मेहनत से एक दिन हासिल की जा सकती है ।उसने बच्चों से कहा कि बिना मेहनत किए बिना कुछ भी हासिल नहीं किया जा सकता । आप सब अपने लक्ष्य को हमेशा ध्यान में रखें और ठान ले की हमें भी अपनी कुछ अलग पहचान बनानी है। हिमांशी ने सभी का धन्यवाद किया तथा सब अध्यापकों को मिठाई खिलाकर उनका आशीर्वाद लिया। स्कूल प्रबंधक मिस्टर विशाल पुंडीर ने भी हिमांशी को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं व बधाई देते हुए कहा कि हमारे लिए भी यह गर्व की बात है कि हमारे विद्यालय के आज कई विद्यार्थी बड़े-बड़े मुकामों को हासिल कर रहे हैं तथा अन्य विद्यार्थियों के लिए भी एक प्रेरणा स्रोत बन रहे हैं । उन्होंने कहा कि सभी को अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए। लक्ष्य तक पहुंचने में आपको सफलता भी मिलेगी और असफलता भी मिलेगी लेकिन असफलता से घबराना नहीं उनसे सीखना चाहिए ,कहां कमी है उसे देखो और सुधार करो और अपने लक्ष्य की और अग्रसर होते रहो।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

20 hours ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

23 hours ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

1 day ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

2 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

2 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

2 days ago