मुख्य समाचार

बैंकिंग सैक्टर अपना सामाजिक दायित्व निभायें -सुमित खिमटा


नाहन (हेमंत चौहान),

सिरमौर सुमित खिमटा ने जिला में कार्यरत बैंकिग सैक्टर से सामाजिक दायित्व निभाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि यद्यपि बैंकिग सैक्टर अपने संस्थानों के मूल सिद्धांत लाभ-हानि को ध्यान में रखकर कार्य करते हैं किन्तु ऋण आवंटन करते समय बैंकिग सैक्टर को सामाजिक दायित्व को भी ध्यान में रखना चाहिए। उन्होंने सरकारी योजनाओं के तहत पात्र लाभार्थियों को उदारपूर्वक ऋण उपलब्ध करवाने का आग्रह बैंको से किया।
उपायुक्त सुमित खिमटा नाहन में वार्षिक ऋण योजना के अन्तर्गत जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

सुमित खिमटा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 के 31 मार्च को समाप्त तिमाही में बैंकों ने कुल 3,94,537 लाख रुपये ऋण वितरित किया है जो कि निर्धारित लक्ष्य से उपर 106 प्रतिशत है। इस ऋण में से 2,77,607 लाख रुपये प्राथमिक क्षेत्र में आवंटित ऋण है। प्राथमिक क्षेत्र में बैंकों ने निर्धारित लक्ष्य का 111 प्रतिशत प्राप्त किया है। कृषि क्षेत्र में आवंटित ऋण निर्धारित लक्ष्य का 61 प्रतिशत है। उन्होंने सभी बैंकों को कृषि क्षेत्र में निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने सुरक्षा के दृष्टिगत सभी बैंक शाखाओं में सीसीटीवी कैमरा को चालू एवं दुरूस्त बनाये रखने के निर्देश भी बैंक प्रतिनिधियों को दिये।

सुमित खिमटा ने कृषि विभाग, बैंकिंग और इंश्यूरेंस सैक्टर को जिला में मौसम आधारित बीमा योजना के तहत सभी किसानों को जागरूक करने के लिए जागरूकता शिविर लगाने के लिये कहा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में मौसम में काफी उतार-चढ़ाव हो रहा है जिससे किसानों की फसलें खराब हो रही है, इसलिए सभी किसानों की फसलों का मौसम आधारित बीमा सुनिश्चित बनाया जाये।
बैठक में सरकार प्रायोजित विभिन्न योजनाओं के तहत बैंकों में लंबित मामलों में चर्चा हुई। उपायुक्त ने सभी बैंकों को निर्देश दिए कि सभी लंबित मामलों को अतिशीघ्र निपटाया जाये।

उपायुक्त सुमित खिमटा ने बैंकों से माह में कम से कम एक बार वित्तीय साक्षरता शिविर लगाने के लिए भी आग्रह किया। इन शिविरों में साईबर फ्राड, ओमबडमैन, केसीसी तथा विभिन्न बीमा योजनाओं को शामिल किया जाये।

अग्रणी जिला प्रबंधक सिरमौर सनोज कुमार सिंह ने बैठक का संचालन करते हुए तिमाही की प्रगति की जानकारी प्रदान की। उन्होंने उपायुक्त को आश्वस्त किया कि विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत जितने भी लक्ष्य बैंकों के लिए निर्धारित किये गये हैं उन्हें पूरा करने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने जिला प्रशासन और अन्य विभाग के अधिकारियों से ऋण सम्बन्धी मामलों की रिकवरी में सहयोग की अपील भी की।
उपस्थित रहे
आरबीआई के एलडीओ आशीष संगरा, डीडीएम नाबार्ड विक्रम जीत सिंह, सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों के अलावा विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि भी बैठक में उपस्थित रहे

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

20 hours ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

23 hours ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

1 day ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

2 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

2 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

2 days ago