ब्यूरो रिपोर्ट।
राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 75,390 रुपये की नकद राशि और ताश के पत्ते बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार, 1 अक्टूबर को गश्त के दौरान टीम को सूचना मिली थी कि बखरोटी में गुरुमुख के मकान की दूसरी मंजिल स्थित एक कमरे में कुछ लोग पैसों की बाजी लगाकर ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। यहां सात व्यक्ति ताश के पत्तों के साथ जुआ खेलते हुए पाए गए।पुलिस ने मौके से अंकेश (39), हेतेन्द्र (37), रमेश (35), शेखर (35), शीतल (35), कपिल देव (43) और मनजीत कुमार (39) को पकड़ा। पुलिस के मुताबिक सभी आरोपी सिरमौर और शिमला जिले के विभिन्न क्षेत्रों के रहने वाले हैं।मामले में पुलिस थाना पच्छाद में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बरामद नकदी को कब्जे में लेकर मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है।
ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…
निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…
ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…