निशेष शर्मा राजगढ़।
राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को कथित तौर पर हेरोइन/चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 2 अक्टूबर को डिटेक्शन सेल राजगढ़ की टीम ने नेरीपुल के समीप की।
पुलिस को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रक नंबर HP 63D 2548 में दो व्यक्ति चिट्टे की खेप लेकर गिरीपुल से शिलाबाग की ओर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नेरीपुल के पास ट्रक को रोककर तलाशी ली।
तलाशी के दौरान ट्रक में सवार कपिल निवासी क्यार, ठियोग और सचिन निवासी क्यार, ठियोग के कब्जे से कुल 3.17 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद होने का पुलिस ने दावा किया है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत राजगढ़ थाने में मामला दर्ज किया है। मामले में पुलिस की आगामी जांच जारी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बरामद नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई किसे की जानी थी।
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…
ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…
ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…
निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…