निशेष शर्मा राजगढ़।
पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में हरविन्दर सिंह ढिल्लों, निवासी शिमला ईस्ट एवं वर्तमान निवासी जालंधर ने बताया कि उन्होंने गांव डिलमन, गुरमुखवाली, तहसील पच्छाद में जमीन खरीदी है, जहां निर्माण कार्य चल रहा था।शिकायतकर्ता के अनुसार उक्त भूमि पर निर्माण कार्य पूर्व भूमि मालिक बाला राम की देखरेख में करवाया जा रहा था। बाला राम ने शिकायतकर्ता को बताया कि 29 और 30 सितंबर की मध्यरात्रि को साथ लगती भूमि के मालिक संजीव कुमार व राजीव कुमार, निवासी सोलन, अपने चार अन्य साथियों के साथ कथित तौर पर उक्त भूमि पर पहुंचे।शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इस दौरान निर्माणाधीन बाउंड्री वॉल, पुरानी बाउंड्री वॉल तथा भूमि पर चल रहे अन्य निर्माण कार्य को क्षतिग्रस्त कर नुकसान पहुंचाया गया। शिकायत के आधार पर पुलिस थाना पच्छाद में मामला दर्ज कर आगामी अन्वेषण शुरू कर दिया गया है।
ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…
ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…
ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…