मुख्य समाचार

शिमला : विधान सभा अध्यक्ष 3 अगस्त को समितियों के सभापति के साथ करेंगे बैठक

शिमला(ब्यूरो रिपोर्ट),

 हिमाचल प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां  3 अगस्त, 2024 को अपराह्न 2:30 बजे हिमाचल प्रदेश विधान सभा की समितियों के सभापति के साथ विधान सभा सचिवालय के मुख्य समिति कक्ष में बैठक करेंगे। पठानियां ने कहा कि बैठक का उद्देश्य समितियों की कार्य प्रणाली को कैसे सुदृढ़ किया जाए तथा उनके कार्य में कैसे दक्षता लाई जाए इत्यादि शामिल है। पठानियां ने कहा कि वह समितियों के सभापति के साथ बैठक  के दौरान समितियों के गत वर्ष के कार्यों की समीक्षा करेंगे तथा इसमें आवश्यक सुधार हेतु अपने सुझाव भी देंगे। उन्होने कहा कि वह स्वयं भी कई  मर्तवा समितियों के सभापति रहें हैं। इस अवसर पर पठानियां समितियों के सभापति के साथ अपना अनुभव भी सांझा करेंगे। उन्होने  कहा कि समितियां कार्यपालिका की जबावदेही को सुनिश्चित करने का सशक्त माध्यम है। इस बैठक में लोक लेखा समिति के सभापति अनिल शर्मा, प्राक्कलन समिति के सभापति राकेश कालिया, लोक उपक्रम व मानव विकास समिति के सभापति भवानी सिंह पठानिया, कल्याण व सामान्य विकास समिति के सभापति नन्द लाल, स्थानीय निधि लेखा व जन प्रशासन समिति के सभापति संजय रत्न, अधीनस्थ विधायन व विशेषाधिकार समिति के सभापति  विनय कुमार तथा ग्रामीण नियोजन समिति के सभापति केवल सिंह पठानिया भाग लेंगे।

                  

                       

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

16 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

18 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

19 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

22 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

22 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

22 hours ago