Categories: Uncategorized

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),

जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अफीम के 25 पौधे और 1.106 किलोग्राम चूरा पोस्त (भुक्की) बरामद किया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, माजरा थाना की टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि पुरुवाला कांशीपुर क्षेत्र में अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर छापेमारी की। इस दौरान आरोपी गुलशेर (56 वर्ष), पुत्र अलाहुदीन, निवासी गांव पुरुवाला कांशीपुर, तहसील पांवटा साहिब की जमीन से अफीम के 25 पौधे बरामद किए गए। इसके अलावा, आरोपी के रिहायशी कमरे की तलाशी लेने पर 1.106 किलोग्राम चूरा पोस्त भी बरामद हुआ। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।इस मामले में थाना माजरा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 15 और 18 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी इस अवैध कारोबार में कब से संलिप्त था और इसके तार कहीं और तो नहीं जुड़े हैं।जिला सिरमौर पुलिस ने बताया कि नशे के अवैध धंधे के खिलाफ उनका अभियान लगातार जारी है। पुलिस का कहना है कि जहां कहीं भी भांग या अफीम की अवैध खेती की जा रही होगी, वहां सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि उन्हें कहीं भी नशे से संबंधित कोई गतिविधि दिखाई दे, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते इस पर अंकुश लगाया जा सके।

Himachal Darpan

Recent Posts

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

1 day ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

1 day ago

महिला वन रक्षक से फोन पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…

1 day ago

पुलिस को देखते ही घबराए दो युवक, तलाशी में निकली चिट्टे की बड़ी खेप

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

1 day ago

नाबालिगा से दुराचार मामले में बड़ा फैसला, दोषी को 20 साल की जेल और 5 हजार जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…

1 day ago

CM सुक्खू आज रोहड़ू में, कई विकास परियोजनाओं पर लगेगी मुहर; नशे के खिलाफ भी बड़ा संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…

2 days ago