ब्यूरो रिपोर्ट
हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही, लेकिन आने वाले दिनों में मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 3 से 7 अप्रैल के बीच प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना है, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है।
विभाग ने शुक्रवार के लिए चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं अन्य जिलों में येलो अलर्ट रहेगा। हालांकि, अगले कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है।
बागवानी को भारी नुकसान
हाल ही में हुई ओलावृष्टि ने रामपुर उपमंडल के सेब उत्पादक क्षेत्रों में भारी नुकसान पहुंचाया है। मंगलवार रात को दरकाली, नोगवैली और आसपास की पंचायतों में तेज ओलावृष्टि से सेब के बगीचों और अन्य फसलों को व्यापक क्षति हुई है। इसके अलावा नित्थर और तकलेच क्षेत्रों में भी बागवानों को नुकसान झेलना पड़ा है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।
अप्रैल का पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार इस वर्ष अप्रैल महीने में सामान्य से अधिक बारिश होने की 33.5 प्रतिशत संभावना जताई गई है। हालांकि, लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिलों में सामान्य से कम वर्षा हो सकती है।
प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है, जबकि मैदानी और मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में दिन का तापमान सामान्य रहने का अनुमान है।
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…
ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…
ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…
ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…
ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…