मुख्य समाचार

ब्रह्मा गंगा की पहाड़ी पर फटा बादल,प्रोजेक्ट को भारी नुकसान

कुल्लू(पूजा ठाकुर/संवाददाता),

जिला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी की ब्रह्मा गंगा की पहाड़ी पर बादल फटने से ब्रह्मा गंगा नदी में बाढ़ आ गई है। वहीं पार्वती नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है। उधर नदी में आई बाढ़ के कारण ब्रह्मा गंगा जल विधुत परियोजना को भी भारी नुकसान पहुंचा है। बादल फटने के कारण आई बाढ़ के कारण ब्रहमगंगा जल विद्युत परियोजना की वीयर साइट में काफी नुकसान हुआ है जिसका आंकलन किया जा रहा है। परियोजना में विद्युत उत्पादन बंद हो गया है। जिसकी जानकारी परियोजना प्रबंधन सुरेश कपूर ने दी। उन्होंने बताया कि बाढ़ के कारण हुए नुकसान से नदी में बाढ़ आ गई और वीयर साईट में बाढ़ ने तबाही मचाई। जिस कारण विधुत प्रोजेक्ट को भारी नुकसान हुआ और उत्पादन भी बंद पड़ गया है। हालांकि इस घटना से निचले क्षेत्रों में अन्य कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। गत दिन जहां तोष नाला में बाढ़ ने तबाही मचाई थी वहीं अब ब्रह्मा गंगा नदी में बाढ़ आने से मणिकर्ण बाजार के लोग भी भय में रहे। गौर रहे कि ब्रह्मा गंगा नदी पार्वती की सहायक नदी है और मणिकर्ण में आकर पार्वती से मिलती है। सनद रहे कि वर्ष 2001 में ब्रह्मा गंगा नदी में भयंकर बाढ़ आने से तबाही मची थी और यहां ब्रह्मा गंगा में भगवान अर्धनारीश्वर का मंदिर तवाह हो गया था और छह घराट व जमीन वह गई थी। इसके अलावा मणिकर्ण में पर्यटन निगम के होटल को भारी नुकसान पहुंचा था उसके बाद इस नदी में आई बाढ़ से मणिकर्ण बाजार व गांव को भी खतरा रहता है। हालांकि इस घटना से मणिकर्ण बाजार व गांव को कोई नुकसान नहीं हुआ है लेकिन गांव के लोग हमेशा भय में रहते हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

दो बेटियों की माताओं को आंगनवाड़ी भर्ती में मिलेंगे 2 अतिरिक्त अंक, हिमाचल हाईकोर्ट का अहम फैसला

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने आंगनबाड़ी भर्ती में दो बेटियों वाली महिलाओं के…

15 hours ago

चुराह में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म व बेचने के मामले में आरोपी पांच दिन के पुलिस रिमांड पर

ब्यूरो रिपोर्ट। तीसा। चुराह उपमंडल में 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने और…

3 days ago

HRTC बस के ब्रेक फेल, 38 यात्री घायल; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

ब्यूरो रिपोर्ट। कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते भेखली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक एचआरटीसी…

4 days ago

सेब के बगीचे में काम कर रहे व्यक्ति पर भालू का हमला, गंभीर घायल

सुरजीत नेगी रामपुर। रामपुर बुशहर: सराहन वन परिक्षेत्र के तहत भगावट बीट के थाडा गांव…

4 days ago

हिमाचल के स्कूलों में दाखिला फॉर्म से हटेगा जाति का कॉलम, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्कूलों में जाति आधारित पहचान और भेदभाव को…

5 days ago

आंगन की पानी की टंकी में डूबा 4 साल का इकलौता बेटा, परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…

1 week ago