Categories: Uncategorized

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),

 
नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा मार्केटिंग मैनेजमेंट के लिए ट्रेनिंग मैनेजर/मैनेजमेंट ट्रेनी के 30 पदों को भरा जाना है।
 जिला रोजगार अधिकारी देविंद्र कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इन पदों के लिए कैम्पस इंटरव्यू 06 अप्रैल, 2026 को जिला रोजगार कार्यालय नाहन में प्रातः 10ः30 बजे से आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए आयु 18-30 वर्ष, शैक्षणिक योग्यता 12वीं तथा इससे उच्च रखी गई है। वेतनमान हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम दर तथा मुफ्त आवास सुविधा दी जाएगी।
 अभ्यर्थी 06 अप्रैल को रोजगार कार्यालय नाहन में  शैक्षणिक प्रमाण पत्र, हिमाचली प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साईज फोटो तथा अन्य सभी प्रमाण पत्रों सहित भर्ती शिविर में भाग ले सकते है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए दूरभाष न0-94636-34848 पर भी संपर्क कर सकते है।

नाहन- जिला रोजगार अधिकारी देविंद्र कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मैसर्ज जीओमाटेक्स सांइस टेक्नाॅलोजी सर्विसिज प्रा0लि0 कोलकता, वेस्ट बैंगोल के द्वारा हिमाचल प्रदेश में फील्ड सर्वे, डाटा कलेक्शन, इलेक्ट्रिक नेटवर्क मेपिंग के लिए पुरुष फील्ड सर्वेयर के 50 पदों को रोजगार कार्यालय के माध्यम से भरा जाना है।
उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार जिला रोजगार कार्यालय नाहन में 07 अप्रैल, 2026 को प्रातः 10ः30 बजे से आयोजित किए जाएगें।
18 से 40 वर्ष के इच्छुक अभ्यर्थी 07 अप्रैल को अपने शैक्षणिक योग्यता दस्तावेज जिसमें 12वीं/आईटीआई/डिप्लोमा, हिमाचली प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साईज फोटो तथा अन्य सभी प्रमाण पत्रों सहित भर्ती शिविर में भाग ले सकते है।
वेतनमान हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम दर अनुसार दिया जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए दूरभाष न0-033242-35353, 87773-47057 पर भी संपर्क कर सकते है।

नाहन- सिस (सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसिज) इंडिया लिमिटीड आरटीए हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड तथा सिक्योरिटी सुपरवाईजर के पुरूष वर्ग के 120 पदों को भरने के लिए रोजगार कार्यालयों के माध्यम से कैंपस इन्टरव्यू लिए जा रहे है।
जिला रोजगार अधिकारी देविंद्र कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह कैंपस इन्टरव्यू 08 अप्रैल, 2026 को उपरोजगार कार्यालय राजगढ़, 09 अप्रैल को उपरोजगार कार्यालय सराहंा, 10 अप्रैल, को उपरोजगार कार्यालय संगडाह तथा 13 अप्रैल को उपरोजगार कार्यालय पांवटा साहिब में आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए आयु 19-40 वर्ष, शैक्षणिक योग्यता 10वीं तथा इससे उच्च रखी गई है। वेतनमान 17,500 तथा 24,000 दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि में शैक्षणिक प्रमाण पत्र, हिमाचली प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साईज फोटो तथा अन्य सभी प्रमाण पत्रों सहित भर्ती शिविर में भाग ले सकते है।
उन्होंने बताया कि आवेदक का नाम रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना अनिवार्य है। इच्छुक आवेदक विभागीय पोर्टल  EEMIS पर पंजीकृत करने के उपरांत अपनी रजिस्ट्रेशन प्रोफाइल पर अधिसूचित रिक्तियों के लिए अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते है।

Himachal Darpan

Recent Posts

पत्नी के लिए दवाई लेने निकले थे ईश्वर दास, लक्कड़ बाजार में गहरी खाई में गिरने से दर्दनाक मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। राजधानी शिमला के लक्कड़ बाजार में बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसे…

3 hours ago

हिमाचल में महंगाई की मार! चीनी, जीरा और हल्दी के दामों में उछाल, बिगड़ा रसोई का बजट

ब्यूरो रिपोर्ट : प्रदेश में सुक्खू सरकार के कार्यकाल में आम जनता को महंगाई से…

8 hours ago

तपहले सेना और ऑपरेशन सिंदूर पर टिप्पणी को लेकर घिरे मंत्री, अब भीड़ में जाने पर छित्तर पड़ने की बात कहने का कथित बयान चर्चा में

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश के राजस्व एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी के…

9 hours ago

राज्यपाल के हाथों सम्मानित हुए स्नेह पब्लिक स्कूल के पांच विद्यार्थी, विद्यालय में खुशी की लहर

नाहन ( संध्या कश्यप ,संवाददाता ), कालाअंब : प्रतिभा और मेहनत के दम पर स्नेह…

1 day ago

मोहटली में बाइक के सामने आया कुत्ता, अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरा सवार, मौत

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिले के मोहटली में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 47…

1 day ago

हिमाचल में अनोखी शादी! न लग्न निकला, न पुरोहित बुलाया… संविधान को साक्षी मानकर रचाया विवाह

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर के शिलाई में अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह धर्मा ने पेश की अनूठी मिसाल,…

1 day ago