मुख्य समाचार

किन्नौर : 01 से 05 अगस्त तक कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी होंगे किन्नौर जिला के प्रवास पर

किन्नौर(ब्यूरो रिपोर्ट),

राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी 01 से 05 अगस्त, 2024 तक किन्नौर जिला के प्रवास पर होंगे। इस दौरान वह विभिन्न विकासात्मक कार्यों का लोकार्पण एवम शिलान्यास करेंगे तथा साथ ही आम लोगों के साथ बैठकों का आयोजन कर उनकी समस्याओं को सुनेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि जगत सिंह नेगी 01 अगस्त को सायं 05 बजे कल्पा पहुंचेंगे तथा रात्रि ठहराव कल्पा में करेंगे। 02 अगस्त  को वह रामनी में जल आपूर्ति योजना का शिलान्यास करेंगे तथा सार्वजनिक बैठक का आयोजन करेंगे। इसके अलावा वह जानी तथा पूनंग में भी  सार्वजनिक बैठकों का आयोजन करेंगे तथा रात्रि ठहराव वन विश्राम गृह छोलतू में करेंगे। 03 अगस्त को राजस्व मंत्री चोलिंग में जल आपूर्ति योजना का लोकार्पण करेंगे तथा ग्राम पंचायत मीरू के बचे हुए गांव के लिए बनाई गई जल आपूर्ति योजना का भी लोकार्पण करेंगे। इसके उपरांत वह रांगले पूल का लोकार्पण करेंगे तथा सार्वजनिक बैठक का आयोजन करेंगे। राजस्व मंत्री दोपहर बाद यूला पहुंचेंगे तथा सार्वजनिक बैठक लेंगे। इसके उपरांत वह उर्नी पंचायत में श्री बद्री नारायण जी मंदिर के परिसर में बनने जा रहे सांस्कृतिक केंद्र का शिलान्यास करेंगे तथा रात्रि ठहराव कल्पा में करेंगे। बागवानी मंत्री 04 अगस्त को श्यासो में गांगुल वैली गेट का शिलान्यास करेंगे तथा सुन्नम स्थित गुजरेस गोंपा के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे व रात्रि ठहराव कल्पा में करेंगे। कैबिनेट मंत्री 05 अगस्त को सुंगरा ग्राम पंचायत में आयोजित बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। इसके उपरांत वह कूपा में जीपीएस भवन का लोकार्पण करेंगे तथा रात्रि ठहराव कल्पा में करेंगे। राजस्व मंत्री 06 अगस्त को प्रातः शिमला के लिए रवाना होंगे।

Himachal Darpan

Recent Posts

दो बेटियों की माताओं को आंगनवाड़ी भर्ती में मिलेंगे 2 अतिरिक्त अंक, हिमाचल हाईकोर्ट का अहम फैसला

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने आंगनबाड़ी भर्ती में दो बेटियों वाली महिलाओं के…

15 hours ago

चुराह में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म व बेचने के मामले में आरोपी पांच दिन के पुलिस रिमांड पर

ब्यूरो रिपोर्ट। तीसा। चुराह उपमंडल में 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने और…

3 days ago

HRTC बस के ब्रेक फेल, 38 यात्री घायल; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

ब्यूरो रिपोर्ट। कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते भेखली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक एचआरटीसी…

4 days ago

सेब के बगीचे में काम कर रहे व्यक्ति पर भालू का हमला, गंभीर घायल

सुरजीत नेगी रामपुर। रामपुर बुशहर: सराहन वन परिक्षेत्र के तहत भगावट बीट के थाडा गांव…

4 days ago

हिमाचल के स्कूलों में दाखिला फॉर्म से हटेगा जाति का कॉलम, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्कूलों में जाति आधारित पहचान और भेदभाव को…

5 days ago

आंगन की पानी की टंकी में डूबा 4 साल का इकलौता बेटा, परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…

1 week ago