रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ),
भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना, एसजेवीएन की 1500 मेगावाट नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन (NJHPS) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 7506.617 मिलियन यूनिट का उत्पादन कर अब तक का दूसरा सबसे अधिक वार्षिक उत्पादन हासिल किया।
परियोजना ने मार्च 2026 में संचयी बिजली उत्पादन 150 बिलियन यूनिट का भी ऐतिहासिक आंकड़ा पार किया, जो स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में इसके महत्वपूर्ण योगदान और उत्कृष्ट संचालन को दर्शाता है।
अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक एसजेवीएन भूपेंद्र गुप्ता ने टीम को बधाई दी और कहा कि यह उपलब्धि तकनीकी दक्षता, अनुशासित कार्य संस्कृति और समर्पित प्रयासों का परिणाम है।
निदेशक (कार्मिक) अजय कुमार शर्मा ने सफलता का श्रेय सभी कर्मचारियों को दिया और कहा कि परियोजना ने क्षेत्र में रोजगार, बुनियादी ढांचा और आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
निदेशक (वित्त) पार्थजीत डे ने भी टीम को बधाई दी और कहा कि यह रिकॉर्ड तोड़ उत्पादन देश के ऊर्जा क्षेत्र में परियोजना के असाधारण योगदान का उदाहरण है।
परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने संचालन और रखरखाव, पॉवर हाउस और पूरे नाथपा टीम के अथक प्रयासों की सराहना करते हुए सभी हितधारकों का धन्यवाद किया।
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…
ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…
ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…
ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…
ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…