मुख्य समाचार

सोलन : बद्दी क्षेत्र में अवैध खनन पर कड़ाई से रोक लगाने के लिए गठित होगा संयुक्त कार्यबल – हर्षवर्द्धन चौहान

बद्दी (ब्यूरो रिपोर्ट),

उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री हर्षवर्द्धन चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार अवैध खनन को रोकने के लिए गम्भीर है और इसके लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। हर्षवर्द्धन चौहान बद्दी क्षेत्र में अवैध खनन को रोकने के लिए उठाए गए कदमों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अवैध खनन को रोकने के लिए हर सम्भव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने पुलिस, वन, खनन और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को संयुक्त कार्यबल (टास्क फोर्स) गठित करने के निर्देश दिए, ताकि अवैध खनन को कड़ाई से रोका जा सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देश अनुसार प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध खनन पर रोक लगाने को लेकर सरकार गम्भीर है और इसे रोकने के यथासम्भव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को क्षेत्र में निर्माणाधीन विभिन्न परियोजनाओं में प्रयोग की गई सामग्री की भी निरंतर जांच करने के निर्देश दिए। उद्योग मंत्री ने बताया कि खनन विभाग द्वारा बद्दी, बरोटीवाला, नालागढ़, रामशहर, मानपुरा इत्यादि क्षेत्रों में गत चार माह में 101 चलान किए गए जिसमें से 61 मामलों में लगभग 16.50 लाख रुपए की राशि वसूली गई है। इसके अतिरिक्त पुलिस विभाग द्वारा अब तक 308 चालान किए गए हैं, जिसमें लगभग 48 लाख रुपए की राशि वसूली गई है। हर्षवर्द्धन चौहान ने कहा कि धरती में बहुत गहराई तक खनन करने से भूजल और जलभृतों में व्यवधान आ सकता है और खनन रसायनों के रिसाव से जल संदूषण हो सकता है। इन सभी दुष्प्रभावों से बचाव के लिए प्रदेश सरकार कड़े कदम उठाएगी, ताकि पर्यावरण के साथ-साथ प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण भी किया जा सके। उद्योग मंत्री ने तदोपरांत पुलिस अधीक्षक बद्दी कार्यालय में पहुंचकर प्रवासी बच्चों से बातचीत की। उन्होंने इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बद्दी द्वारा प्रवासी मज़दूरों के बच्चों को शिक्षा उपलब्ध करवाने के सराहनीय कदम की प्रशंसा की। उन्होंने बच्चों के लिए किताबें, कॉपी व अन्य लेखन सामग्री क्रय करने के लिए अपनी ऐच्छिक निधि 50 हजार रुपए से देने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त स्थानीय विधायक हरदीप सिंह बावा ने भी इन बच्चों की शिक्षा सामग्री क्रय करने के लिए अपनी ओर से 31 हजार रुपए देने की घोषणा की। इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार चौधरी, नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा, पुलिस अधीक्षक बद्दी इलमा अफ़रोज़, उपमण्डलाधिकारी (ना.) नालागढ़ दिव्यांशु सिंगल, वन मण्डालधिकारी नालागढ़ विकल्प यादव सहित सम्बन्धित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

6 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

8 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

8 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

11 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

12 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

12 hours ago