नाहन(ब्यूरो रिपोर्ट),
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन स्थित शहीद स्मारक स्थल पर देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। विधायक अजय सोलंकी ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर देश के अमर शहीदों को पुष्पचक्र भेंट कर श्रद्धांजलि अर्पित की। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल.आर. वर्मा ने इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ दिलवाई। पुलिस अधीक्षक रमण कुमार मीणा, सहायक आयुक्त गौरव महाजन, जिला राजस्व अधिकारी चेतन चौहान, उप निदेशक सैनिक कल्याण बोर्ड मेजर दीपक धवन, मेजर जनरल (सेवानिवृत) अतुल कौशिक, पाषर्द राकेश गर्ग के अलावा भूतिपूर्व सैनिक भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला से चोरी की एक हैरान कर देने वाली…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल में साइबर ठगी का बड़ा जाल, छह साल में 390 करोड़ रुपये…
(ब्यूरो रिपोर्ट ), शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल के कठासू निवासी युवा पर्वतारोही…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। नशा तस्करी के खिलाफ शिमला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ठियोग…
ब्यूरो रिपोर्ट शिलाई (सिरमौर)। जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र में गोली मारकर की गई खजान…
(ब्यूरो रिपोर्ट ). जिला सोलन के बद्दी में तीन औद्योगिक कंपनियों में कुल 95…