मुख्य समाचार

सिरमौर : दवा विक्रेता संगठन राजगढ़ के अध्यक्ष बने क्रांतिशील चौहान

राजगढ़(निशेष शर्मा/ संवाददाता)

दवा विक्रेता संगठन राजगढ़ की बैठक पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में आयोजित की गई | इस बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें क्रांतिशील चौहान को सर्वसम्मति अध्यक्ष चुना गया । और विनोद कुमार को महासचिव बनाया गया | इसके साथ प्रदीप ठाकुर को उपाध्यक्ष, प्रमोद पुंडीर और सचिन शर्मा को मीडिया प्रभारी, अमन शर्मा को कोषाध्यक्ष, जबकि विनोद दानी, संचित शर्मा और विवेक शर्मा को सलाहकार चुना गया । इससे पूर्व संगठन के पूर्व अध्यक्ष विनोद दानी की अध्यक्षता में दवा विक्रेताओं ने संगठन से जुड़े कई अहम विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें SHEDULE H-1 और NRX दवाओं को सूचीबद्ध करने, दवाइयों की दुकानों में तापमान मापक यंत्र लगाने के बारे में संगठन में शामिल नए विक्रेताओं को जानकारी दी गई | संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में बिना लाइसेंस के दवा विक्रताओं से कई समस्याएं पैदा हो रही हैं. इसके साथ संगठन में शामिल हुए नए दवा विक्रेताओं को SHEDULE H-1 दवा के रजिस्टर भी दिए गए।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने पर्वतारोही सचिन गांगटा को किया सम्मानित, युवाओं के लिए बताया प्रेरणास्रोत

(ब्यूरो रिपोर्ट ), शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल के कठासू निवासी युवा पर्वतारोही…

1 day ago

ठियोग में नशे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का प्रहार, तीन घरों में एक साथ रेड; 8 किलो चरस बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। नशा तस्करी के खिलाफ शिमला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ठियोग…

1 day ago

खजान सिंह हत्याकांड में बड़ा खुलासा: सिरमौर पुलिस ने दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार, अब तक तीन गिरफ्त में

ब्यूरो रिपोर्ट शिलाई (सिरमौर)। जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र में गोली मारकर की गई खजान…

1 day ago

युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका, 95 पदों पर भर्ती…इस दिन होगा इंटरव्यू

(ब्यूरो रिपोर्ट ).   जिला सोलन के बद्दी में तीन औद्योगिक कंपनियों में कुल 95…

1 day ago