मुख्य समाचार

शिमला : वन अधिकार समिति के बैठक का आयोजन, उपायुक्त ने की अध्यक्षता

शिमला(ब्यूरो रिपोर्ट ),

उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में जिला स्तरीय वन अधिकार अधिनियम समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एफआरए से संबंधित विभिन्न मामलों पर विस्तृत विचार विमर्श किया गया। उपमण्डल डोडरा क्वार के राजस्व ग्राम एवं ग्राम सभा के वन अधिकारों का निपटारा करने पर विचार किया गया। डोडरा क्वार उपमंडल के जाखा, जिसकुन, किटेरवारी, पंडार, धंदरवारी, डोडरा दोयम, अशांदा, चनाऊं एवं डोडरा अब्बल राजस्व गांव शामिल है। उपायुक्त ने कहा कि डोडरा क्वार उपमंडल के अंतर्गत राजस्व गांव से किसी भी व्यक्ति एवं समुदाय ने दावा प्रस्तुत नहीं किया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मामलों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए । इसके अतिरिक्त बैठक में शिमला ग्रामीण के ग्राम पंचायत सांगटी सनहोग में प्रस्तावित सामुदायिक केंद्र के मामले पर भी विचार विमर्श किया गया। उपायुक्त ने अधिकारियों को सामुदायिक केंद्र के लिए वैकल्पिक भूमि तलाशने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य उज्ज्वल सेन मेहता, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा, डीएफओ रोहडू रवि शंकर, डीएफओ शिमला ग्रामीण अनीश कुमार, बीडीओ टुटू रजनीश कौंडल सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

.0.

Himachal Darpan

Recent Posts

जमानती मामले का उठाया फायदा, दोबारा तस्करी करते पकड़ी गई महिला

शिमला( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ) जिला शिमला के रोहडू क्षेत्र में काफी समय…

18 hours ago

हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम: 3-4 अप्रैल को येलो अलर्ट, तेज बारिश-बर्फबारी और आंधी की चेतावनी

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर…

19 hours ago

सतलुज में कूदने जा रही महिला को पुलिस ने बचाया, आरक्षी ने लगाई नदी में छलांग

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), मानव जीवन की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते…

19 hours ago

उपायुक्त लाहौल‑स्पीति किरण भड़ाना के नेतृत्व में ग्राम पंचायत शांशा को राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार

लाहौल (रणजीत लहौली ,संवाददाता ), “सामाजिक न्यायपूर्ण एवं सामाजिक सुरक्षित पंचायत” श्रेणी में 1 करोड़…

20 hours ago

नाहन के दो युवकों से 6.68 ग्राम चिट्टा बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन : हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के…

20 hours ago

भरवाईं स्कूल में नान बोर्ड कक्षाओं का परिणाम घोषित तथा शिक्षा -संवाद का हुआ आयोजन ।।

ऊना (अक्की रतन , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक…

20 hours ago