मुख्य समाचार

शिमला : पँजाब विधान सभा अध्यक्ष हि0प्र0 विधान सभा सचिवालय पहुँचे , सदन का किया अवलोकन।

पँजाब विधान सभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान ने विधान सभा सचिवालय पहुँचकर हिमाचल प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां  से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर पँजाब विधान सभा की विशेषाधिकार समिति के सभापति कुलवंत सिंह पंडोरी, पँजाब विधान सभा की याचिका समिति के सभापति   मंजीत सिंह बिलासपुर तथा पूर्व विधायक अमरजीत सिंह संधवा भी मौजूद थे। विधान सभा अध्यक्ष ने सभी अतिथियों का शॅाल व टोपी भेंटकर स्वागत किया । शिष्टाचार भेंट के दौरान पँजाब विधान सभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान ने पँजाब विधान सभा की संसदीय प्रणाली  व क्रिया कलापों  की विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां को जानकारी दी। इस अवसर पर बैठक में मौजूद पँजाब विधान सभा की दोनों समितियों के सभापति ने पँजाब विधान सभा की समितियों की कार्यप्रणाली तथा आन्तरिक प्रक्रिया के बारे भी पठानियां को अवगत करवाया। बैठक उपरान्त पँजाब विधान सभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान तथा दोनों समितियों के सभापति ने सदन को भी देखा । इस अवसर पर सदन में हि0प्र0 विधान सभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने उन्हें ई-विधान प्रणाली, तथा कौंसिल चैम्बर के गौरवशाली इतिहास, हि0प्र0 विधान सभा की उच्च परम्पराओं तथा इसकी गरिमा के बारे जानकारी दी। पठानियां ने कहा कि कौंसिल चैम्बर का निर्माण वर्ष 1920 से 1925 के बीच राष्ट्रीय असैम्बली  के लिए किया गया था।  विठ्ठलभाई पटेल राष्ट्रीय विधान मण्डल के प्रथम अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे तथा महिलाओं को मत देने के अधिकार का प्रस्ताव भी यहीं पारित हुआ था।पठानियां ने कहा कि विधान मण्डल का अपना स्वतन्त्र सचिवालय हो इसकी व्यवस्था भी विठ्ठलभाई पटेल के द्वारा ही की गई थी। पठानियां ने कहा कि सदन में मौजूद वर्मा टीक से बने अध्यक्ष के आसन (कुर्सी ) को वर्ष 1925 में वर्मा सरकार द्वारा तत्कालीन बर्तानिया सरकार को उपहार स्वरूप भेंट किया गया था। पँजाब विधान सभा अध्यक्ष ने पठानियां की भवन के रख-रखाव के लिए भरपूर प्रशंसा की तथा ई-विधान प्रणाली की बधाई भी दी। उसके पश्चात दोनों विधान सभाओं के अध्यक्षों ने हि0प्र0 के मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू से सचिवालय पहुँचकर शिष्टाचार भेंट की तथा उन्हें पँजाब विधान सभा की कार्यप्रणाली तथा क्रिया-कलापों की जानकारी दी।  इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने दोनों अध्यक्षों को शॉल व टोपी भेंटकर सम्मानित किया और हिमाचल तथा पँजाब राज्य के कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।  इस अवसर पर पठानियां ने कहा कि पँजाब तथा हिमाचल प्रदेश का गहरा नाता रहा है तथा 1 नवम्बर 1966 से पहले काँगड़ा और पहाड़ी क्षेत्र का काफी हिस्सा पँजाब में सम्मिलित था।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिमला में दर्दनाक हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पिता-बेटी की मौत, दो घायल

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया…

20 hours ago

रामपुर एचपीएस में “स्वच्छता पखवाड़ा-2026” का शुभारम्भ

रामपुर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), विद्युत मंत्रालय एवं निगमित कार्यालय के निर्देशानुसार रामपुर जलविद्युत…

2 days ago

लाहौल में पंचायत चुनावों को लेकर मतदान कर्मियों का पहला पूर्वाभ्यास आयोजित

केलांग ( रंजीत लाहौली,संवाददाता ), केलांग, 16 मई 2026। पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन-2026…

2 days ago

धर्मपुर में अवैध शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, 438 पेटियां शराब बरामद

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन जिला के धर्मपुर क्षेत्र में पुलिस और आबकारी विभाग…

2 days ago

खालाक्यार पंचायत में उप-प्रधान चुनाव पर बवाल: नामांकन रद्द, वायरल दस्तावेजों ने खड़े किए सवाल

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), जिला सिरमौर की ग्राम पंचायत खालाक्यार में उप-प्रधान पद के…

2 days ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में “स्वच्छता पखवाड़ा 2026” का शुभारंभ

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), विद्युत मंत्रालय भारत सरकार और एसजेवीएन निगम मुख्यालय शिमला के…

2 days ago