मुख्य समाचार

शिमला : उपायुक्त की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

शिमला(ब्यूरो रिपोर्ट),

उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने कहा कि इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह आकर्षक और अनूठा होगा और इसके लिए सभी अधिकारी अभी से तैयारी शुरू कर दें। अनुपम कश्यप उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह ऐतिहासिक रिज मैदान पर 15 अगस्त 2024 को प्रातः 11 बजे आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि आकर्षक मार्च पास्ट के साथ-साथ राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत तथा प्रदेश की समृद्ध संस्कृति को दर्शाते सांस्कृतिक कार्यक्रम स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण होंगे जिसमें स्कूल के छात्र और अन्य कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम के दौरान बेहतर गुणवत्ता वाली सांस्कृतिक प्रस्तुतियां सुनिश्चित की जाए जिससे लोगों का भरपूर मनोरंजन हो सके।बैठक में बताया कि पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस के जवान आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत करेंगे वहीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं स्किट भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त, होमगार्ड और हिमाचल प्रदेश पुलिस बैंड भी परेड में शामिल होंगे। उपायुक्त ने कहा कि परेड इस समारोह की शान होती है इसलिए परेड बेहद आकर्षक होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को आयोजन स्थल पर पानी, बिजली, साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर प्रमुख स्थानों व चौराहों पर देश भक्ति गीत प्रसारित करने के भी निर्देश दिए।उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने के भी निर्देश दिए।सहायक आयुक्त गोपाल चंद शर्मा ने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों का स्वागत किया और बैठक का संचालन करते हुए क्रमवार मदों को प्रस्तुत किया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (प्रोटोकाॅल) ज्योति राणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतन नेगी, उपमण्डल दण्डाधिकारी शिमला शहरी भानू गुप्ता, उपमण्डल दण्डाधिकारी शिमला ग्रामीण कविता ठाकुर, जिला भाषा अधिकारी अनिल हारटा एवं अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

7 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

9 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

10 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

13 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

13 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

13 hours ago