मुख्य समाचार

कुल्लू की लीला वंती का राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार के लिए चयन

कुल्लू (पूजा ठाकुर/संवाददाता),

प्रदेश के बुनकर जगत से जुड़े लोगों व हथकरघा प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू की लीला वंती का चयन राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार के लिए हुआ है। जिससे जिला कुल्लू में खुशी का माहौल है। लीला वंती पत्नी बलविंदर पाल गांव अंगू डोभी डाकघर पूईद जिला कुल्लू को वर्ष 2023 का राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार के लिए चयन हुआ है। यह पुरस्कार इन्हें अगस्त 2024 में भारत सरकार द्वारा प्रदान किया जाएगा। इस चयन की खुशखबरी सुनकर लीला वंती वेहद खुश है कि उसकी वर्षों की मेहनत का फल मिल गया है। लीला वंती ने बुनकर के क्षेत्र में महारत हासिल की है। वे कुल्वी शाल, स्टाल, मफलर, पट्टू, टोपी आदि बनाने में कुशल कारीगर है।लीला ने बताया कि यह उसके परिवार का पुष्तैनी कार्य है और वह देश के कई हिस्सों में जैसे दिल्ली,सूरजकुंड,गांधी शिल्प बाजार,हेंडलूम एक्सपो आदि में अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगा चुकी है। उन्होंने कहा कि हथकरघा से ही उनके परिवार की आर्थिकी मजबूत हुई है और परिवार का पालन पोषण हो रहा है।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

9 hours ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

12 hours ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

15 hours ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

1 day ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

1 day ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

1 day ago