मुख्य समाचार

किन्नौर : जिला के मूरंग टी डोंग जल विद्युत परियोजना में जागरूकता शिविर आयोजित

किन्नौर(ब्यूरो रिपोर्ट),

हिमाचल प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के सौजन्य से जिला श्रम कल्याण विभाग किन्नौर द्वारा टी डोंग जल विद्युत परियोजना मूरंग में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें हिमाचल प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नर देव सिंह कंवर ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने श्रमिकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड अधिनियम 1996 के अनुसार वे सभी कामगार जो भवन, मार्गों, सड़क, सिंचाई, जल निकास, तट बंध, बाढ़ नियंतरण,  टेलीफोन लाइनों, संचार माध्यमो व अन्य कार्य में अपनी सेवाएं किसी भी रूप में दे रहे है वे सभी श्रमिक कामगार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत हो सकते है। नर देव सिंह कंवर ने बताया कि पंजीकरण के लिए भवन एवं अन्य सन्निर्माण कार्य में कार्यरत श्रमिकों की आयु 18 से 60 वर्ष के मध्य होनी अनिवार्य है तथा पिछले 12 माह में न्यूनतम 90 दिन तक भवन एवं अन्य निर्माण कार्य में काम किया होना अनिवार्य है। पंजीकरण के लिए कामगार को संबंधित जिला श्रम अधिकारी के कार्यालय में आधार कार्ड, बैंक पास बुक की प्रति, राशन कार्ड, परिवार रजिस्टर की प्रति तथा दो पासपोर्ट फोटो श्रम कल्याण अधिकारी के कार्यालय में  प्रस्तुत करनी होगी। उन्होने श्रम कल्याण अधिकारी जिला किन्नौर सपन जसरोटिया को निर्देश दिए कि श्रमिकों के हितों में मिलने वाले लाभों के बारे में उन्हें अधिक से अधिक जागरुक किया जाए ताकि श्रमिकों को राज्य सरकार द्वारा प्रदान किये जाने वाले लाभों से वंचित न रहना पड़े।  इस अवसर पर उन्होंने श्रमिको की समस्याओं को भी सुना गया तथा उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द निवारण करने का आश्वासन दिया। इस दौरान  उन्होंने 36 श्रमिकों को भवन एवं सहनिर्माण पहचान पत्र भी प्रदान किए।इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्षा प्रिया नेगी, प्रधान ग्राम पंचायत अकपा शशि कला, सहायक वित्तीय नियंत्रक नरेश चौहान, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पूह प्रेम नेगी, एडवोकेट प्रताप नेगी, सहित टी डोंग जल विद्युत परियोजना के पदाधिकारी व कर्मचारी तथा श्रम विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, स्कूल के समीप किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

निशेष शर्मा राजगढ़। सिरमौर जिले के राजगढ़ में गुरुवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई।…

10 hours ago

लाहौल की मयाड़ घाटी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से HRTC कंडक्टर की मौत

केलांग ( रंजीत लाहौली , संवाददाता ), जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के उदयपुर उपमंडल की मयाड़…

11 hours ago

कालाअम्ब के गत्ता उद्योग में भीषण आग, करोड़ों के नुकसान की आशंका

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), औद्योगिक क्षेत्र कालाअम्ब में गुरुवार को उस समय…

12 hours ago

सड़क किनारे खेत में जा गिरा ट्रक, चालक व परिचालक सुरक्षित

चंबा ( ओपी शर्मा , संवाददाता ), जिला चम्बा के धरवाला–कुंडी तुर सड़क मार्ग पर…

13 hours ago

ददाहू महाविद्यालय में विषय चयन एवं रोजगार अवसरों पर प्रेरक अभिमुखीकरण (इंडक्शन) कार्यक्रम आयोजित

ददाहू ( हेमंत चौहान , संवाददाता ), राजकीय महाविद्यालय श्री रेणुका जी, ददाहू में नवप्रवेशी…

1 day ago

जोबरंग पुल समस्या के समाधान के लिए प्रशासन सक्रिय, किसानों की सुविधा हेतु तत्काल कदम उठाने के निर्देश:

केलांग ( रंजीत लाहौली , संवाददाता ), उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना ने आज जोबरंग पुल…

1 day ago