मनाली ( रेणुका गोस्वामी/संवाददाता),
मनाली भाजपा मंडल ने गौ तस्करी रोकने के लिए राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने रैली निकालने के बाद आज एसडीएम मनाली के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में उन्होंने महामहिम से गौ तस्करी रोकने का आग्रह किया। ज्ञापन में उन्होंने लिखा है कि जून महीने में स्थानीय लोगों ने पशुओं से भरा ट्रक मढ़ी से ऊपर राहनीनाला के पास पकड़ा था। दूसरा मामला मंडी में जबकि तीसरा मामला लाहुल के दारचा में सामने आया। उन्होंने कहा है कि बार बार इस तरह की घटनाएं होना चिंताजनक है। उन्होंने कहा की सनातन धर्म में गौ को माता का दर्जा दिया गया है। उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि हिमाचल जैसी इस देव भूमि में इस तरह की घटना चिंताजनक है। मण्डल के अध्यक्ष ठाकुर दास ने कहा कि ज्ञापन के माध्यम से राज्यपाल से गुहार लगाई गई है कि इस मामले पर कड़ा संज्ञान लेते हुए जल्द उचित कार्रवाई की जाए ताकि गौ माता पर हो रहे अत्याचार बन्द हो सके।
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने बिजली सब्सिडी व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया…
शिमला( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ) जिला शिमला के रोहडू क्षेत्र में काफी समय…
शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), मानव जीवन की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते…
लाहौल (रणजीत लहौली ,संवाददाता ), “सामाजिक न्यायपूर्ण एवं सामाजिक सुरक्षित पंचायत” श्रेणी में 1 करोड़…
नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन : हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के…