मुख्य समाचार

बैंक के मुख्य महा प्रबंधक ने लाहौल के जनजातीय विकास कार्यक्रमों का किया निरीक्षण”

लाहौल (रंजीत लाहौली/संवाददाता),

राष्ट्रीय कृषि एवम् ग्रामीण विकास बैंक के मुख्य प्रबंधक विवेक पठानिया ने सेवा के माध्यम से लाहौल की त्रिलोकीनाथ ,मड़ग्राम ,शकोली व तिंदी पंचायतों में चल रहे एकीकृत जनजातीय विकास कार्यक्रम के तहत उद्यान क्षेत्रों का दो दिन दौरा किया। उन्होंने किसानों का मार्गदर्शन करते हुए बागवानी कार्यों को बढ़ावा देने वाली विभिन्न विधियों की जानकारी दी साथ ही उनके बगीचे में लगे प्रत्येक पौधे की जांच की और पौधों की विभिन्न समस्याओं के बारे में उनसे चर्चा की तथा बागवानी से आर्थिक आय को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इसी के साथ उन्होंने लाहौल रूरल मार्ट का ब्यौरा किया। जिसमें महिलाओं के स्थानीय उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने के संसाधनों के प्रति जागरूक किया।सेवा संस्था के संस्थापक हरीश शर्मा ने कहा कि किसानों व बागवानों की आर्थिकी सुदृढ़ करने के लिए संस्था की ओर से विशेष प्रयास किए जा रहे हैं । उन्हें न केवल नवीनतम तकनीकों से अवगत करवाया जा रहा है बल्कि उसके प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।इस मौके पर नाबार्ड सहायक प्रबंधक अभिषेक,लाहौल जिला विकास प्रबंधक अनिता तथा सेवा संस्था की टीम मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

1 day ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

1 day ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

1 day ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

2 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

2 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

2 days ago