मुख्य समाचार

शिमला : छोटा शिमला स्कूल में आयोजित होगा अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य निवारण दिवस

शिमला(ब्यूरो रिपोर्ट),
अतिरिक्त उपायुक्त शिमला अभिषेक वर्मा की अध्यक्षता में यहां अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य निवारण दिवस के आयोजन हेतु बैठक की गई। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य निवारण दिवस का आयोजन 26 जून, 2024 को शिमला स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छोटा शिमला स्कूल में किया जाएगा, जिसमें नशा मुक्ति के संदर्भ में विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन कर छात्रों के बीच जागरूकता लाई जाएगी। इस दौरान स्कूली छात्रों द्वारा कसुम्पटी बाजार में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता रैली भी निकाली जाएगी। अभिषेक वर्मा ने कहा कि भारत सरकार के दिशा-निर्देशानुसार देश के 272 जिलों में नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें से हिमाचल प्रदेश के चार जिलों में से मण्डी, चम्बा, कुल्लू के साथ शिमला का भी चयन किया गया है। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य निवारण दिवस के उपलक्ष्य में सभी सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान एवं हॉटस्पॉट क्षेत्रों में आफलाईन प्रतिज्ञा का आयोजन किया जाएगा। शैक्षणिक संस्थानों में नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी की रोकथाम हेतु सेमिनार का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त मादक द्रव्यों के उपयोग पर जागरूकता प्रदान करने के उद्देश्य से नुक्कड़-नाटक, चित्रकला, भाषण, वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने समस्त उपमण्डल स्तर पर भी अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य निवारण दिवस आयोजित करने के निर्देश भी दिए।  
इस अवसर पर जिला कल्याण अधिकारी केवल राम चैहान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी शिमला, जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग अधिकारी राकेश धौटा सहित विभिन्न गैर सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

जमानती मामले का उठाया फायदा, दोबारा तस्करी करते पकड़ी गई महिला

शिमला( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ) जिला शिमला के रोहडू क्षेत्र में काफी समय…

18 hours ago

हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम: 3-4 अप्रैल को येलो अलर्ट, तेज बारिश-बर्फबारी और आंधी की चेतावनी

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर…

19 hours ago

सतलुज में कूदने जा रही महिला को पुलिस ने बचाया, आरक्षी ने लगाई नदी में छलांग

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), मानव जीवन की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते…

19 hours ago

उपायुक्त लाहौल‑स्पीति किरण भड़ाना के नेतृत्व में ग्राम पंचायत शांशा को राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार

लाहौल (रणजीत लहौली ,संवाददाता ), “सामाजिक न्यायपूर्ण एवं सामाजिक सुरक्षित पंचायत” श्रेणी में 1 करोड़…

19 hours ago

नाहन के दो युवकों से 6.68 ग्राम चिट्टा बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन : हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के…

19 hours ago

भरवाईं स्कूल में नान बोर्ड कक्षाओं का परिणाम घोषित तथा शिक्षा -संवाद का हुआ आयोजन ।।

ऊना (अक्की रतन , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक…

20 hours ago