मुख्य समाचार

कुल्लू : हिमाचल के हर जिलों में बनेगी गौशालाएं, युवाओं को नशे से बचाएंगे : बलदेव ठाकुर

कुल्लू (पूजा ठाकुर/संवाददाता),

प्रदेश के हर जिला में वेसहारा पशुओं के लिए गौशालाओं का निर्माण किया जाएगा ताकि गौमाताएं सड़कों पर नजर न आए। इसके अलावा युवाओं को नशे से बचाने के लिए पूरे प्रदेश में अभियान चलाया जा रहा है और नशामुक्ति केंद्रों की भी स्थापना की जाएगी। यह बात जय हिमाचल वीर कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष बलदेव ठाकुर ने यहां शाढावाई में कही। वे यहां जय हिमाचल वीर कल्याण समिति के प्रदेश जनरल हाउस को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्हें फिर से एक बार समिति का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर प्रदेशभर के सभी सदस्य,पदाधिकारी व जिला पदाधिकारी यहां मौजूद रहे। सबसे पहले यहां पूर्व मुख्यमंत्री आधुनिक हिमाचल के निर्माता वीरभद्र सिंह की जयंती भी मनाई गई। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि समिति को पूरे प्रदेश में मजबूत बनाया जाएगा और समिति के हर कार्यों को मजबूती से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज चिट्टा जैसी बीमारी में युवा धंस रहा है। इसके लिए समिति व्यापक अभियान छेड़ रही है। पूरे प्रदेश में समिति इस अभियान को चलाएगी। उन्होंने सभी प्रदेश के लोगों से सहयोग मांगा है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर नशामुक्ति केंद्रों को भी स्थापित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त प्रदेश की सड़कों पर घूम रहे वेसहरा पशुओं के लिए हर जिला में गौशालाएं खोली जाएगी और इन पशुओं के चारे की भी व्यवस्था की जाएगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

तड़के विश्वकर्मा चौक पर खूनी वारदात, गला रेतकर व्यक्ति की हत्या से मचा हड़कंप

संध्या कश्यप नाहन। पांवटा साहिब। पांवटा साहिब शहर के व्यस्त विश्वकर्मा चौक पर मंगलवार तड़के…

15 hours ago

शिमला की विशेष अदालत का फैसला, SC/ST Act मामले में आरोपी को 6 माह का कारावास

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। पुलिस थाना कोटखाई में दर्ज SC/ST Act के मामले में माननीय विशेष…

1 day ago

चालक जीप स्टार्ट छोड़कर गया शौच को, अचानक सरकी पिकअप और 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी; एक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट मंडी। सराज क्षेत्र की ग्राम पंचायत छतरी में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने…

1 day ago

मौत का खौफनाक सफर! अचानक गहरी खाई में समा गई टाटा नेक्सॉन, युवक की मौके पर ही मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चौपाल क्षेत्र में रविवार को एक…

1 day ago

शिमला में दर्दनाक हादसा: टैंकर से टकराई ऑल्टो कार, पुलिस के दो जवानों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क…

2 days ago

14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला, गर्भवती होने पर खुला राज

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ…

2 days ago