मुख्य समाचार

शिमला : उड़ान संस्था के “विशेष योग्यता वाले बच्चों के साथ मनाया जन्म दिन

शिमला(ब्यूरो रिपोर्ट),

राज्य रेडक्रॉस की “अस्पताल कल्याण अनुभाग ” की अध्यक्षा जानकी शुक्ला (लेडी गवर्नर )  ने उड़ान संस्था न्यू शिमला के 40 विशेष योग्यता वाले बच्चों के साथ अपना जन्म दिन मनाया। इस अवसर पर अस्पताल कल्याण अनुभाग की कार्यकारी सदस्या डा० किमी सूद ने बताया की राज्य रेडक्रॉस का अस्पताल कल्याण अनुभाग प्रतिमाह लेडी गवर्नर की अध्यक्षता में ज़रूरतमंद लोगों/बच्चों एवं रोगियों आदि  की सहायता में अपनी अग्रणी भूमिका अदा कर रहा है । उन्होंने आज की गतिविधि के सन्दर्भ में कहा कि लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला ने आज अपने जन्म दिन के उपलक्ष में उड़ान संस्था के विशेष योग्यता वाले 40 बच्चों को फल एवं खिलौने वितरित किए तथा उड़ान संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों को सराहा। इस कार्यक्रम में राज्य रेडक्रॉस के सहायक सचिव संजीव कुमार तथा अस्पताल कल्याण अनुभाग की सदस्या वीना विज, सुविधा देवी,   आशा शर्मा (पार्षद पटयोग वार्ड), कोमल भोयल एवं शशि सूद सहित राज्य रेडक्रॉस के स्वयंसेवकों ने भाग लिया ।

Himachal Darpan

Recent Posts

जमानती मामले का उठाया फायदा, दोबारा तस्करी करते पकड़ी गई महिला

शिमला( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ) जिला शिमला के रोहडू क्षेत्र में काफी समय…

35 minutes ago

हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम: 3-4 अप्रैल को येलो अलर्ट, तेज बारिश-बर्फबारी और आंधी की चेतावनी

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर…

1 hour ago

सतलुज में कूदने जा रही महिला को पुलिस ने बचाया, आरक्षी ने लगाई नदी में छलांग

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), मानव जीवन की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते…

2 hours ago

उपायुक्त लाहौल‑स्पीति किरण भड़ाना के नेतृत्व में ग्राम पंचायत शांशा को राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार

लाहौल (रणजीत लहौली ,संवाददाता ), “सामाजिक न्यायपूर्ण एवं सामाजिक सुरक्षित पंचायत” श्रेणी में 1 करोड़…

2 hours ago

नाहन के दो युवकों से 6.68 ग्राम चिट्टा बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन : हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के…

2 hours ago

भरवाईं स्कूल में नान बोर्ड कक्षाओं का परिणाम घोषित तथा शिक्षा -संवाद का हुआ आयोजन ।।

ऊना (अक्की रतन , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक…

2 hours ago