शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),
जिला शिमला के ठियोग उपमंडल के अंतर्गत आने वाले केल्वी पंचायत के माता टिक्कर मंदिर में बीते दिनों चोरी का मामला सामने आया है, जिसमे पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया | डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर समिति नाग टिक्कर मंदिर के अध्यक्ष हीरा सिंह पुत्र लेफ्टिनेंट अनंत राम निवासी बचूं, डाकघर धर्मपुर, तहसील ठियोग ने कहा की नाग टिक्कर मंदिर एकान्त स्थान पर स्थित है। 13 जून को उपरोक्त मंदिर का ताला टूटा हुआ पाया गया और मंदिर से सोने और चांदी के सामान/आभूषण चोरी हो गए। शिकायतकर्ता को संदेह है कि ये सामान उसके गांव के ही एक व्यक्ति राजेंद्र ने चोरी किया है। आरोपी उपरोक्त मामले में राजेंद्र उर्फ रिंकू पुत्र दुर्गा सिंह निवासी गांव रौणी डाकघर भराना, तहसील ठियोग उम्र 33 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पुलिस रिमांड पर है और आगे की कार्रवाई चल रही है |
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…
ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…
ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…
निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…