मुख्य समाचार

सोलन : अतिरिक्त उपायुक्त ने स्थानीय बोली में तैयार मतदाता जागरूकता गीत किया जारी

सोलन(ब्यूरो रिपोर्ट),

जिला सोलन में मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम के तहत अभिनव पहल करते हुए मतदाता जागरूकता पर एक वीडियो सॉन्ग जारी किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय कुमार यादव ने पुराने उपायुक्त कार्यालय परिसर से यह वीडियो गीत “आसा सभी वोट पाणे बोलो जाणा” जारी किया। लगभग 4 मिनट के इस वीडियो गीत में लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने के बारे में स्थानीय भाषा में संदेश पहुंचाने का प्रयास किया गया है। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार इस बार मतदाता प्रतिशतता बढ़ाने के लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में जिला प्रशासन तथा निर्वाचन विभाग, शिक्षा व अन्य विभागों के सहयोग से यह वीडियो गीत तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि यह वीडियो गीत विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और मोबाइल फोन पर भी उपलब्ध करवाया जाएगा। कोई भी व्यक्ति जिला प्रशासन के फेसबुक पेज व अन्य मीडिया प्लेटफॉर्म से गीत डाउनलोड कर सकता है। उन्होंने आग्रह किया कि इस गीत के माध्यम से मतदान का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें, ताकि सभी लोग लोकतंत्र को मजबूत करने के इस महापर्व में अपना सक्रिय सहयोग दे सकें। अजय कुमार यादव ने कहा कि अकसर यह देखने में आता है कि मतदान वाले दिन शहरों में कुछेक लोग और विशेष तौर पर युवा घरों में उपस्थित जरूर रहते हैं, लेकिन मतदान के प्रति ज्यादा उत्साह नहीं दिखाते हैं। ऐसे मतदाताओं को मतदान के लिए ज्यादा से ज्यादा प्रोत्साहित करने के लिए स्वीप के अंतर्गत यह पहल की गई है। इस अवसर पर तहसीलदार निर्वाचन उषा चौहान, नायब तहसीलदार निर्वाचन दीवान सिंह ठाकुर सहित शहर के नए व युवा मतदाता भी उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

6 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

8 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

9 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

12 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

12 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

12 hours ago