मंडी (नितेश सैनी),
मंडी जिला के धर्मपुर वाया मनुधार कमलाह ब्रैहल रूट पर जा रही एचआरटीसी धर्मपुर डिपो की बस मनुधार में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस सड़क किनारे नीचे की तरफ को लुढ़क गई। सड़क किनारे पेड़ होने के वजह से बस रूक गई अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। बुधवार सुबह सुबह ही अपने गंतव्य की ओर निकली बस में सवार करीब 30 से 40 यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में स्कूली बच्चों समेत अन्य को चालक की सीट से बाहर निकाला गया। सूचना मिलने पर मैकेनिकल स्टॉफ व आरएम धर्मपुर विनोद कुमार मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। उधर, आरएम धर्मपुर विनोद कुमार ने बताया कि बस स्किड होने के चलते जरा सड़क के बाहर निकल गई थी। सभी सवारियां सुरक्षित हैं। यात्रियों को दूसरी बस से भेजा गया था।
नाहन ( संध्या कश्यप ,संवाददाता ), कालाअंब : प्रतिभा और मेहनत के दम पर स्नेह…
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिले के मोहटली में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 47…
ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर के शिलाई में अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह धर्मा ने पेश की अनूठी मिसाल,…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला से चोरी की एक हैरान कर देने वाली…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल में साइबर ठगी का बड़ा जाल, छह साल में 390 करोड़ रुपये…
(ब्यूरो रिपोर्ट ), शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल के कठासू निवासी युवा पर्वतारोही…