मुख्य समाचार

राजगढ़ : बूथ लेवल अधिकारियों व पर्यवेक्षकों को मतदान संबंधी करवाया पूर्वाभ्यास

राजगढ़ (निशेष शर्मा/संवाददाता),

लोक सभा चुनाव -2024 के मतदान संबंधि किए जाने वाली विभिन्न गतिविधियों एवं प्रक्रियाओं को लेकर आज अम्बेडकर भवन राजगढ़ में बूथ लेवल अधिकारियों व पर्यवेक्षकों के लिए पूर्वाभ्यास करवाया गया। यह पूर्वाभ्यास सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार राजगढ़ उमेश शर्मा की देखरेख में करवाया गया। पूर्वाभ्यास के दौरान तहसीलदार उमेश शर्मा व निर्वाचन कानूनगों मनोज चौहान ने चुनाव संबंधी विभिन्न पहलूओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव में मतदान कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों का अवश्य अध्ययन कर लें ताकि चुनाव प्रक्रिया संबंधी किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत न आए। उन्होंने बताया कि भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा 85 वर्ष से अधिक उम्र वाले मतदाता व दिव्यांग मतदाताओं के लिए घर से ही मतदान करने की विशेष व्यवस्था प्रदान की गई है। इस संदर्भ में इन मतदाताओं से सहमति भी लेनी होगी कि उन्होंने घर से ही वोट डालना है या मतदान केन्द्र में। इसलिए सभी बूथ लेवर अधिकारी विकलांग व 85 वर्ष से अधिक के मतदाताओं की रिपोर्ट तैयार कर सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम पच्छाद के कार्यालय में 30 अप्रैल तक प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

2 days ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

2 days ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

2 days ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

3 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

3 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

3 days ago