खेल जगत

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सुनिधि नेगी ने हासिल किया रजत पदक

किन्नौर (देवकला नेगी, संवाददाता),

जनजातीय जिला किन्नौर के उरनी गांव से संबंध रखने वाली सुनिधि नेगी ने हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए चेन्नई के तमिलनाडु में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स के बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शुरू 54- 57 किलो भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया है, जिससे हिमाचल प्रदेश सहित जिला किन्नौर का नाम भी रोशन हुआ है। चेन्नई के तमिलनाडु में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स की बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जेएसडब्ल्यू परियोजना की तरफ से जिला किन्नौर से 4 लड़कियां खेलने गई थी जिसमे से सुनिधि नेगी ने रजत पदक हासिल कर एक और उपलब्धि हासिल की है । यह प्रतियोगिता 18 जनवरी से 24 जनवरी तक आयोजित की गई थी । वही सुनिधि नेगी पुत्री राकेश कुमार गांव उरनी ने इससे पूर्व भी उत्तराखंड में आयोजित खेलो इंडिया नॉर्थ जॉन के बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रजत पदक भोपाल में आयोजित यूथ नेशनल 2023 के बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कहां से पदक तथा गुजरात में बीच गेम्स 2024 की बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कहां से पदक हासिल कर जिला किन्नौर सहित गांव का नाम रोशन किया है । वही सुनिधि नेगी ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने कोच अशोक नेगी, राहुल निल्टू, जॉन वाबर्टन तथा माता ललिता नेगी व पिता राकेश कुमार को दी है । सुनिधि नेगी ने जेएसडब्ल्यू परियोजना का भी धन्यवाद करते हुए कहा कि जेएसडब्ल्यू परियोजना द्वारा दी जा रही ट्रेनिंग से वे आज इस उपलब्धि को भी हासिल कर पाई है ।

Himachal Darpan

Recent Posts

फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी से लूट की वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…

3 hours ago

रबोन बाईपास पर नाकाबंदी के दौरान 8 ग्राम चिट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार…

20 hours ago

कुल्लू भाजपा ने प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश कपूर को ICAR का गैर आधिकारिक सदस्य बनने पर दी बधाई

कुल्लू (आशा डोगरा ,सब एडिटर ), कुल्लू मनाली विधानसभा से संबंध रखने वाले भारतीय जनता…

20 hours ago

हरिपुरधार बैठक में डॉ. राजीव बिंदल का सरकार पर हमला, बजट को बताया “बैक गियर”

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ),  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आज सोमवार को…

21 hours ago

विकास खण्ड ददाहू की 25 पंचायतों में शामिल हुए जिला परिषद के दो वार्ड।

ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ) उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया…

21 hours ago

एनडी&पीएस मामले में सफलता – बैकवर्ड लिंकज में आरोपी की गिरफ्तारी

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान…

21 hours ago