राजगढ़ (पवन तोमर, ब्यूरो चीफ),
राजगढ़ में आयोजित बैसाखी मेले के अंतिम दिन विशाल दंगल का आयोजन किया गया । जिसका हजारों की संख्या में दूर दराज क्षेत्रों से आए लोगों ने भरपूर आन्नद लिया । दंगल में हिमाचल के साथ पंजाब, हरियाणा, दिल्ली के पहलवानों ने भाग लिया और कई रोमांचक मुकाबले खेले गए । दंगल का फाईनल मुकाबला में रोहित पहलवान सीआईएसएफ दिल्ली और यमुनानगर पुलिस के पहलवान रोहित के मध्य खेला गया । इस रोमांचक मुकाबले में दिल्ली के रोहित ने बड़ी माली अपने नाम की, जिसमें विजेता को 27 हजार व उपविजेता को 24 हजार राशी से नवाजा गया । छोटी माली वीर सिंह पहलवान मरयोग सिरमौर के नाम रही । वीर सिंह ने हनुमान अखाड़ा दिल्ली के पहलवान सुनील को पराजित किया । छोटी माली के विजेता को 11 हजार व उपविजेता को 10 हजार नकद पुरस्कार प्रदान किया गया । इनके अतिरिक्त लडकियों ने भी दंगल में हाथ आजमाए । राजगढ़ की प्रिया ठाकुर ने नीतिका ठाकुर जगजीत नगर हरियाणा को पराजित किया । इसी प्रकार 19 वर्ष से कम आयु वर्ग के फाईनल मुकाबले में मरयोग के शिवांग ने मरयोग के ही प्रिंस को पराजित किया । दंगल के प्रभारी डीएसपी राजगढ़ वीसी नेगी ने बताया कि दंगल के आयोजन पर कुल राशी 2 लाख 20 हजार व्यय की गयी । दंगल आयोजन में रणदीप ठाकुर, सुरेश शर्मा, रमेश ठाकुर व रामलाल शर्मा ने रेफरी की भूमिका निभाई ।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…