खेल जगत

मां ब्रजेश्वरी क्रिकेट क्लब गेहल ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

राजगढ़ (पवन तोमर, ब्यूरो चीफ),

सिरमौर जिला के डाहर गांव में आयोजित 10 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता शनिवार को सम्पन्न हो गई। नवयुवक मंडल डाहर-केलवी द्वारा आयोजित हाटी क्रिकेट चैंपियनशिप का फाइनल मां बिजेश्वरी क्रिकेट क्लब गेहल व् शिरगुल क्लब सैल के बिच खेला गया। मां ब्रजेश्वरी क्रिकेट क्लब गेहल ने फाइनल में 121000/- रुपए की इनामी प्रतियोगिता पर कब्जा जमाया। द्वितीय स्थान पर रहने वाली टीम शिरगुल क्लब सैल को 55 हजार रुपए का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। तीसरे स्थान पर जलउ 11 देवनल की टीम को पुरस्कार स्वरुप 11हजार रुपए प्रदान किए गए ।
फाइनल में मुख्यातिथि के रूप में कसौली विधानसभा के युवा विधायक विनोद सुल्तानपुरी मौजूद रहे जिन्होंने नवयुवक मंडल डाहर द्वारा शानदार क्रिकेट प्रतियोगिता करवाने पर युवाओ को बधाई दी व् नवयुवक मंडल डाहर-केलवी को अपनी निजी निधि से 111000 रुपए प्रदान किए । युवा विधायक ने युवाओं द्वारा खेल खेलो नशा छोडो थीम पर आयोजित इस प्रतियोगिता के शानदार आयोजन पर नवयुवक मंडल डाहर को हार्दिक बधाई दी । विशेष अतिथि के रूप में उनके साथ मौजूद रहे स्थानीय कांग्रेस नेता मस्त राम पराशर व् राजेंद्र शर्मा व् नेत्र सिंह अत्री जिला अध्यक्ष इटक सोलन व् उमादत्त धीमान पूर्व बीडीसी सदस्य कसौली राजकुमार कौंडल व् बाबूराम शर्मा जी आदी मौजूद रहे। इस क्रिकेट प्रतियोगिता में 64 टीमों ने भाग लिया ।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

2 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

2 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

3 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

4 days ago