मुख्य समाचार

विनय कुमार ने स्कूल भवन और पशु औषधालय भवन का किया उदघाटन

ददाहु (हेमंत चौहान, संवाददाता),

विनय कुमार ने 12 लाख से निर्मित पशु औषधालय और 30 लाख से निर्मित स्कूल के अतिरिक्त भवन का उदघाटन भी किया। विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि क्षेत्र की विभिन्न मांगों को चरणबद्ध ढंग से पूरा किया जायेगा।उन्होंने कहा कि बड़ग खड्ड पर पुल का निर्माण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस पुल के निर्माण कार्य को पिछली भाजपा सरकार ने लटका कर रखा।उन्होंने कहा कि दुर्गम क्षेत्र कैल की सड़क निर्माण की मांग को शीघ्र पूरा किया जायेगा| उन्होंने कहा कि देवना सड़क निर्माण को सभी त्रुटियों को समाप्त कर सड़क निर्माण कार्य आरम्भ किया जायेगा। विनय कुमार ने कहा कि ऊँचा टिककर क्षेत्र की पेयजल की किल्लत को दूर किया जाएगा, जिसके लिए ग्रेविटी की 5 से 6 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाई जाएगी ताकि क्षेत्र के लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि ऊंचा टिक्कर में सड़क निर्माण के लिए समुचित धनराशि प्रदान की जाएगी ताकि इस सड़क के निर्माण को पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि बनोग से धनोई सड़क निर्माण कार्य को आरम्भ कर प्राथमिकता से पूरा किया जायेगा। विभिन्न महिला मंडलों द्वारा रखे गए भवन निर्माण संबंधी मांग को भी उन्होंने चरणबद्ध ढंग से पूरा करने का आश्वासन दिया। विनय कुमार ने स्कूल के परीक्षा भवन तथा अतिरिक्त कमरों के निर्माण का आश्वासन दिया। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन हेतु 11 हजार स्कूल प्रबंधन को देने की घोषणा की है।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

2 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

2 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

3 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

4 days ago