राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),
राजगढ़ उपमंडल के पालू गांव में शहीद प्रवीण शर्मा और शाहिद हितेश शर्मा की याद में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था साथ दिवसीय इस क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ शाहिद प्रवीण शर्मा के पिता राजेश शर्मा द्वारा किया गया था ग्रामीण स्तरीय इस प्रतियोगिता में लगभग 25 टीमों ने भाग लिया था। फाइनल मुकाबला बोहल टालिया बनाम पचड के बीच में खेला गया। और बोहल टालिया ने फाइनल मुकाबला अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी राजगढ़ मंडल के महामंत्री अरुण चौहान और वशिष्ठ अतिथि बीडीसी चेयरमैन सरोज शर्मा ने शिरकत की । इस अवसर पर मुख्य अतिथि का कमेटी द्वारा स्वागत किया गया और मुख्य अतिथि द्वारा विजेता टीम को ट्रॉफी और 11000 की राशि देकर सम्मानित किया गया वहीं उपविजेता टीम को ट्रॉफी व 5100 की राशि देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अरुण चौहान ने कहा की इन वीर जवानों की शहादत को क्षेत्र हमेशा याद रखेगा जिन्होंने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर किए । उन्होंने कहा कि पालू गांव में इन वीर जवानों की याद में मैदान का निर्माण किया जाएगा । यह मांग वह विधायक रीना कश्यप के समक्ष रखेंगे। ऐसा आश्वासन वहां पर उपस्थित लोगों को दिया इस अवसर पर उन्होंने कमेटी को इस आयोजन के लिए ₹21000 की राशि प्रदान की। वही बीडीसी अध्यक्ष सरोज शर्मा ने महिला मंडलों को 11 11 हजार रुपए की राशि देने की घोषणा की।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…