Uncategorized

राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में वार्षिक एथलेटिक प्रतियोगिता आयोजित

राजगढ़ (निषेश शर्मा, संवाददाता),

राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में आज वार्षिक एथलेटिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके मुख्य अतिथि महाविद्यालय राजगढ़ के प्राचार्य डॉ राजेंद्र वर्मा रहे। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक और गैर प्राध्यापक वर्ग भी शामिल रहा। इसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जैसे रेस 100 मी तथा 200 मी, शॉट फुट, लॉन्ग जंप, हाई जंप का डिस्कस थ्रो। इन प्रतियोगिताओं में लगभग 350 विद्यार्थियों ने भाग लिया इन प्रतियोगिता में बेस्ट एथलीट पुरुष बीए प्रथम वर्ष के छात्र गौरव और बेस्ट एथलीट महिला बीए प्रथम वर्ष की छात्रा हिमांशी रही। छात्र प्रतियोगिता में 100 मीटर रेस में बीए प्रथम वर्ष के छात्र गौरव प्रथम स्थान पर, बीए तृतीय वर्ष के छात्र शुभम द्वितीय स्थान पर और गोपाल बीकॉम प्रथम वर्ष के छात्र तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर रेस में बीए तृतीय वर्ष के छात्र विकास प्रथम स्थान पर, बीए के छात्र शुभम वर्मा द्वितीय स्थान पर, प्रथम वर्ष के छात्र गोपाल तृतीय स्थान पर रहे | शॉट पुट प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष के छात्र गौरव ठाकुर प्रथम, द्वितीय वर्ष के छात्र अभय द्वितीय और B A वर्ष के छात्र दिव्यांश तृतीय स्थान पर रहे | लॉन्ग जंप प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष के छात्र शुभम प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष के छात्र अभय द्वितीय और बीए तृतीय वर्ष के छात्र शुभम ठाकुर तृतीय स्थान पर रहे। डिस्कस थ्रो में बीए प्रथम वर्ष के छात्र गौरव ठाकुर प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष के छात्र अजय द्वितीय और बीए प्रथम वर्ष के छात्र राज तृतीय स्थान पर रहे। छात्र प्रतियोगिताओं में 100 मीटर रेस में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा साक्षी प्रथम स्थान पर, बीए प्रथम वर्ष की छात्रा हिमांशी द्वितीय स्थान पर और बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा आकांक्षा तृतीय स्थान पर रही। 200 मीटर रेस में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा आकांक्षा प्रथम, बीए प्रथम वर्ष के छात्र काजल द्वितीय और तृतीय स्थान पर बीए प्रथम वर्ष की दो छात्राएं हिमांशी और महक रही। शॉट पुट थ्रो में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा प्रीति प्रथम, बीए प्रथम वर्ष की छात्रा प्राची द्वितीय और बीए तृतीय वर्ष की छात्रा सुहानी तृतीय स्थान पर रही। लॉन्ग जंप प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा हिमांशी प्रथम, बीए तृतीय वर्ष की छात्रा साक्षी द्वितीय और बीए तृतीय वर्ष के छात्र ने हां तृतीय स्थान पर रही। हाई जंप प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा अंकिता प्रथम, बीए तृतीय वर्ष की छात्रा नेहा द्वितीय और मधु और इशिका तृतीय स्थान पर रही। डिस्कस थ्रो में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा सुहानी प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष के छात्र में द्वितीय और बीए तृतीय वर्ष की छात्रा नेहा तृतीय स्थान पर रही।

Himachal Darpan

Recent Posts

बद्दी में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी रेड, 10 जुआरी रंगे हाथों गिरफ्तार; मौके से 9.18 लाख रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में जुआ और सट्टे के अवैध कारोबार के खिलाफ जिला…

15 hours ago

धारली के पास 500 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल

निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के राजगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सनौरा नेरी पुल सड़क…

1 day ago

मनाली के अलेऊ गांव में दो संदिग्ध मौतों से सनसनी, घर के आंगन में पेड़ के नीचे मिला महिला का शव, कमरे में मृत मिला व्यक्ति

ब्यूरो रिपोर्ट मनाली (कुल्लू)। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के मनाली क्षेत्र के अलेऊ गांव…

2 days ago

डूंगाघाट में भीषण सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी महिंद्रा यूटिलिटी, 12 लोग थे सवार

ब्यूरो रिपोर्ट जिला सिरमौर के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के डूंगाघाट में एक भीषण सड़क हादसा…

3 days ago

फेसबुक अकाउंट बंद करने पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को मुआवजे की चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर और न्यायमूर्ति भूपेश शर्मा की खंडपीठ के समक्ष दो…

3 days ago