Uncategorized

राजगढ़ में नए पुस्तकालय का निर्माण, पार्षद कपिल ठाकुर ने किया वादा पूरा

निशेष शर्मा संवाददाता राजगढ़।

राजगढ़ नगर पंचायत चुनाव के दौरान पार्षद कपिल ठाकुर ने राजगढ़ में एक नया पुस्तकालय बनाने का वादा किया था, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। इस परियोजना के पहले चरण में पुस्तकालय के लिए भूमि का चयन कर लिया गया है और इसे नगर पंचायत राजगढ़ के नाम पर स्थानांतरित कर दिया गया है।यह पुस्तकालय राजगढ़ और आस-पास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होगा। इस पुस्तकालय पर लगभग 79 लाख रुपए का खर्च आएगा, जिसमें लगभग 300 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी।संज्ञान लेते हुए, पार्षद कपिल ठाकुर ने बताया कि पुस्तकालय के निर्माण के लिए जल्द से जल्द बजट की व्यवस्था की जाएगी और भवन का कार्य शीघ्र ही शुरू कर दिया जाएगा। ठाकुर ने यह भी आश्वासन दिया कि यह पुस्तकालय आम जन के लिए समर्पित किया जाएगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन में यातायात और पार्किंग व्यवस्था के लिए दिशा-निर्देश जारी

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन, 12 नवम्बर। जिला दण्डाधिकारी सिरमौर प्रियंका वर्मा…

8 hours ago

जीवन प्रमाण पत्र बनाने का झांसा देकर साइबर ठगी, 62 वर्षीय बुजुर्ग के खाते से 17.43 लाख रुपये उड़ाए

(ब्यूरो रिपोर्ट ) सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ दिलाने के नाम पर साइबर ठग…

10 hours ago

चलती बाइक पर मौत का रहस्य! 55 वर्षीय खजान सिंह को लगी गोली, 8 घंटे बाद चचेरे भाई के हेलमेट से मिला सनसनीखेज सुराग

संध्या कश्यप नाहन जिला सिरमौर के शिलाई उपमंडल में एक ऐसा मामला सामने आया है,…

2 days ago

ठियोग के बालग में जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, 23 लोग रंगे हाथों गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट जिला शिमला के ठियोग क्षेत्र में पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ बड़ी…

2 days ago

दिवाली पर हिमाचल पुलिस की 112 सेवा का रिकॉर्ड, एक दिन में संभालीं 586 आपात घटनाएं; 187 जगह लगी आग

ब्यूरो रिपोर्ट । दीपावली के त्योहार के दौरान जहां पूरा प्रदेश रोशनी और खुशियों में…

3 days ago

पटाखे जलाने को लेकर खूनी संघर्ष, थार से कुचलकर पति-पत्नी की हत्या; दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के ऊना जिले में दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर हुआ…

4 days ago