Uncategorized

एसडीएम ने बैसाखी मेले के सफल आयोजन पर आभार व्यक्त कियाएसडीएम ने बैसाखी मेले के सफल आयोजन पर आभार व्यक्त किया

निशेष शर्मा संवाददाता राजगढ़।

राजगढ़, 19 अप्रैल – एसडीएम एवं जिला स्तरीय बैसाखी मेले के अध्यक्ष राजकुमार ठाकुर ने मेले के सफल आयोजन के लिए मेला कमेटी के सभी सदस्यों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, दानी सज्जनों और मीडिया कर्मियों, साथ ही क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया।एसडीएम ने कहा कि मेले में शांति और व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस और स्थानीय लोगों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा है, जिसके लिए उनकी सराहना की जानी चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश सरकार ने इस वर्ष मेले का दर्जा बढ़ाकर इसे राज्य स्तरीय बना दिया है, जिससे आगामी वर्षों में मेले की प्राचीन गरिमा के साथ-साथ इसका स्वरूप भी बदलेगा।राजकुमार ठाकुर ने बताया कि इस बार स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान किया गया है। कलाकारों का चयन सांस्कृतिक उप समिति द्वारा किया गया, जिसने बड़ी सोच और बेहतरीन तरीके से स्थानीय और बाहर से आए कलाकारों का चयन किया। सांस्कृतिक उप समिति के अध्यक्ष तहसीलदार उमेश शर्मा सहित सभी सदस्यों को बधाई दी गई।एसडीएम ने नगर पंचायत राजगढ़ और मेले की ग्राउंड व्यवस्था समिति का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने मेले में सफाई व्यवस्था और पंडाल में आए अतिथियों के बैठने की पुख्ता व्यवस्था की। उन्होंने यह भी कहा कि यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने, पानी और बिजली की उचित व्यवस्था करने के लिए संबंधित विभागों की सराहना की गई।उन्होंने बताया कि मेले में आय-व्यय का पूरा रिकॉर्ड पारदर्शिता के साथ रखा गया है। मेले की देनदारियों को चुकाने के बाद आय-व्यय का पूरा ब्यौरा मेला समिति के सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। मेला के हर कार्य में पारदर्शिता रखी गई है और समिति के सदस्यों के सुझाव पर ही सभी कार्य निपटाए गए।साथ ही, इस बार दानी व्यक्तियों के कार्यक्रम देखने में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए पहली बार पास की व्यवस्था की गई थी।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

2 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

2 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

3 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

4 days ago