खेल जगत

राज्य स्तरीय अंडर-12 स्कूली खेल कूद प्रतियोगिता आयोजित

सोलन (कमलजीत, संवाददाता),

जिला सोलन में अंडर-12 स्कूली खेल कूद प्रतियोगिता की जिला स्तरीय टीम जो राज्य स्तरीय अंडर 12 स्कूली खेल कूद प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु सुजानपुर टिहरा में 25 अक्टूबर को पहुंची है | इस प्रतियोगिता में जिला सोलन के नौ खण्डों से 90 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं | इसमें खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन आदि प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु छात्र तथा छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता चल रही है, इसमें नौनिहाल खूब पसीना बहा रहे हैं | आज हुई मार्चपास्ट प्रतियोगिता में जिला सोलन के प्रतिभागियों ने 12 जिलों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है | नौनिहालों ने य़ह उपलब्धि खेलकूद प्रतियोगिता के 26 वर्षों के इतिहास में पहली बार प्रथम स्थान प्राप्त किया है |

जिला सोलन के प्रतिभागी जिला स्कूली क्रीड़ा संघ के सचिव व जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्री रजनीश कौशिक की देख रेख में अपना जौहर दिखा रहे है तथा जिला सोलन के प्रशिक्षित अध्यापक इनका मार्गदर्शन कर रहे हैं आज हुई प्रतियोगिता में कबड्डी में जिला सोलन के प्रतिभागियों ने चंबा के कोहराया तथा छात्रा वर्ग में कबड्डी में जिला सोलन की छात्राओं ने जिला बिलासपुर की छात्राओं को हराया तथा छात्र बैडमिंटन में जिला सोलन के प्रतिभागियों ने जिला लाहौल स्पीति के प्रतिभागियों को हराया |

इस प्रतियोगिता में मनोहर सिंह, खंड राम शहर के अध्यक्ष गुरमेल चौधरी, खंड सोलन के अध्यक्ष राजकुमार, खंड धुन्दन के अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, मोहन सिंह, किशोरी राणा, बाबूराम, तेजराम, राजेश गुप्ता, चेतराम, ज्ञानचंद, सुनील कुमार, श्यामलाल गौतम, देशराज, संदीप, अमित, प्रदीप, मदन मोहन, जोगिंदर, अनिल, दौलत राम, चमन, नरेश, मदन, आशा शर्मा, रीना शर्मा व अन्य अध्यापक बच्चों का सहयोग कर रहे हैं । य़ह जानकारी जिला सोलन दल प्रभारी व धुन्दन के अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने दी |

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

16 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

19 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago

पच्छाद के काहन में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…

3 days ago