Categories: Uncategorized

पच्छाद के काहन में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन।

पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में 32 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर के कारण हुआ।मृतक की पहचान राजेश कुमार पुत्र सतपाल, निवासी गांव बनाड़ (गगल शिकोर), तहसील पच्छाद के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार हादसा रात करीब 10:30 बजे हुआ। राजेश कुमार हरियाणा नंबर की मोटरसाइकिल HR 03 Z 0823 पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी मोटरसाइकिल की कार HP 16 AA 4413 से जोरदार टक्कर हो गई।टक्कर के बाद राजेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल सराहां पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।हादसे की सूचना मिलते ही पच्छाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।डीएसपी राजगढ़ वी.सी. नेगी ने हादसे की पुष्टि की है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Himachal Darpan

Recent Posts

छत पर बंदरों का झुंड देख उड़े होश, जान बचाने के लिए महिला ने लगा दी छलांग… फिर हुआ ये!

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। राजधानी शिमला में बंदरों का आतंक अब लोगों के लिए घरों की…

10 hours ago

शराब के नशे में पिता कर रहा था गाली-गलौज, बेटे ने बैहले से वार कर उतारा मौत के घाट

नितेश सेनी मंडी मंडी जिले के पधर उपमंडल के चेली गांव में एक दिल दहला…

10 hours ago

. हिमाचल में सीमेंट 10 रुपये प्रति बैग महंगा, 10 दिन में दूसरी बार बढ़े दाम

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में महंगाई के बीच सीमेंट के दामों में एक बार फिर…

13 hours ago

सिरमौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए चिट्टा सप्लाई करने वाले नेटवर्क का खुलासा

संध्या कश्यप नाहन सिरमौर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

1 day ago

27 और 28 सितंबर को सबसे ज्यादा बारिश की संभावना, सोलन-शिमला समेत कई जिलों के लिए अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। भारत…

1 day ago

चार महीने बाद खुला पंचायत चुनाव का ‘राज’! पहली गिनती में हार, रिकाउंटिंग में जीत… आखिर कैसे बदल गया पूरा नतीजा?

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के नतीजे घोषित होने के करीब चार…

2 days ago