मुख्य समाचार

31 अक्टूबर से हिमाचल लोक उत्सव का किया जा रहा आयोजन

नाहन (हेमंत चौहान),

आज नाहन प्रेस क्लब भवन में डायनामिक युवा मंडल नाहन ने पत्रकार वार्ता का आयोजन किया जिसमें हिमाचल लोक उत्सव 2023 को लेकर जानकारी साझा की गई। डायनामिक युवा मंडल के अध्यक्ष ओपी ठाकुर ने जानकारी देते हुए कहा कि हिमाचल लोक उत्सव 2023 का आयोजन 31 अक्टूबर से 07 नवंबर 2023 तक किया जा रहा है जिसमें 4 सांस्कृतिक संध्याएँ 04 नवंबर से 07 नवंबर तक आयोजित होगी और इन चारों सांस्कृतिक में प्रदेश व जिला सिरमौरी के नामी कलाकार दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। हिमाचल लोक उत्सव के विभिन्न कार्यक्रम में लगभग 400 युवाओं अपनी प्रतिभा दिखाने को मंच मिलेगा।

ओपी ठाकुर ने बताया कि हिमाचल लोक उत्सव 2023 में भाग लेने से पहले प्रतिभागियों को 28 नवंबर 2023 को PWD रेस्ट हॉउस में ऑडिशन देने होंगे और अंतिम ऑडिशन 29 नवंबर को होंगे तथा ऑडिशन फीस 100/- रूपये होंगी। प्रतिभागियों को दो दिन ऑडिशन की प्रक्रिया से गुजरना होगा और जो युवा ऑडिशन में चयनित होंगे केवल उन्ही युवाओं को हिमाचल लोक उत्सव में मौका मिलेगा।

ओपी ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल लोक उत्सव की प्रथम सांस्कृतिक संध्या में 04 नवंबर को हिमाचल के प्रसिद्ध गायक हनी नेगी होंगे, दूसरी सांस्कृतिक संध्या में 05 नवंबर को भारत के प्रसिद्ध शो इंडियाज गोट टैलेंट में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले वॉलीवुड सिंगर राजीव थापा होंगे, तीसरी सांस्कृतिक संध्या 06नवंबर को सिरमौरी नाईट के स्टार कलाकार अजय चौहान (नाटी star), तथा अंतिम सांस्कृतिक संध्या 07 नवंबर को हिमाचल के सुप्रसिद्ध स्टार सिंगर कुलदीप शर्मा होंगे। ओपी ठाकुर ने कहा कि डायनामिक युवा मंडल का प्रमुख लक्ष्य युवाओं को उचित मंच प्रदान करना है तथा हिमाचल लोक उत्सव में लोगों ला मनोरंजन होगा। इस मौक़े पर डायनामिक युवा मंडल के सचिव सतीश राणा, सहसचिव योगेश ठाकुर, इवेंट मैनेजररोहित गौड़ व नवीन ठाकुर, ऑडिशन मैनेजर विक्रम शर्मा व विवेक इत्यादि उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

16 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

19 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago

पच्छाद के काहन में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…

3 days ago