Categories: Uncategorized

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट

किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। मालिंग नाला इलाके में पत्थर गिरने और मडफ्लो होने के कारण नेशनल हाईवे-05 पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। हाईवे के चौरा-समडो हिस्से में मलबा आने से सड़क बंद हो गई, जिसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
किन्नौर जिला पुलिस के अनुसार, लगातार बारिश के चलते मालिंग नाला क्षेत्र में पहाड़ी से पत्थर और मलबा सड़क पर आ गया। इससे पहले टपरी के पास भी मडफ्लो के कारण हाईवे बाधित हुआ था और कई वाहन सड़क पर फंस गए थे।
स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन, पुलिस और लोक निर्माण विभाग की टीमें मौके पर तैनात की गई हैं। सड़क पर जमा मलबे को हटाने के लिए मशीनरी लगाई गई है, वहीं टपरी के पास फंसे वाहनों को निकालने का काम भी किया जा रहा है।
उधर, मौसम विभाग ने सोमवार को किन्नौर और लाहौल-स्पीति में बर्फबारी तथा मध्यम और निचले पहाड़ी क्षेत्रों सहित मैदानी इलाकों में बारिश का अनुमान जताया है। प्रदेश में 29 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने, जबकि इसके बाद 3 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है।
प्रशासन ने यात्रियों से मौसम और सड़क की स्थिति को ध्यान में रखते हुए सावधानी बरतने की अपील की है।

Himachal Darpan

Recent Posts

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

14 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago

पच्छाद के काहन में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…

2 days ago

छत पर बंदरों का झुंड देख उड़े होश, जान बचाने के लिए महिला ने लगा दी छलांग… फिर हुआ ये!

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। राजधानी शिमला में बंदरों का आतंक अब लोगों के लिए घरों की…

3 days ago