ब्यूरो रिपोर्ट
चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास काटते समय ढांक से गिरने के कारण एक 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है। मृतका की पहचान बीना देवी (60) पत्नी ज्ञान चंद निवासी कैथारी भूई के रूप में हुई है प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीना देवी अपनी बहू के साथ केमलहाड नाग के समीप जंगल में घास काटने गई थीं। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह गहरी खाई में जा गिरीं, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद उनकी बहू ने तुरंत ग्रामीणों और परिजनों को इसकी सूचना दी।सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे तथा घायल बीना देवी को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चंबा ले जाने के लिए रवाना हुए। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन उनके शव को वापस घर ले आए।बीना देवी अपने पीछे दो बेटे और दो बेटियां छोड़ गई हैं। चारों की शादी हो चुकी है। महिला की अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं पूरे गांव में मातम का माहौल है।ग्राम पंचायत रजेरा के प्रधान बलबीर सिंह ने प्रशासन से प्रभावित परिवार को नियमानुसार राहत राशि प्रदान करने की मांग की है, ताकि इस दुख की घड़ी में परिवार को कुछ आर्थिक सहायता मिल सके।
ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…
संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…
ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। राजधानी शिमला में बंदरों का आतंक अब लोगों के लिए घरों की…
नितेश सेनी मंडी मंडी जिले के पधर उपमंडल के चेली गांव में एक दिल दहला…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में महंगाई के बीच सीमेंट के दामों में एक बार फिर…