मुख्य समाचार

नाहन की माता बालासुंदरी गौशाला में 24 नवम्बर को होगा गोपाष्टमी का आयोजन-सुमित खिमटा

नाहन,

उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि नाहन के समीप माता बालासुंदरी गौशाला में 24 नवम्बर 2023 को गोपाष्टी का आयोजन किया जायेगा। इस दिन परम्परागत ढंग से हवन-यज्ञ का आयोजन भी होगा। उन्होंने सभी नागरिकों से इस आयोजन में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आग्रह किया है। उपायुक्त सुमित खिमटा आज गुरूवार को नाहन में पशु क्रुरता निवारण समति (एसपीसीए) की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने पशुपालन विभाग को निर्देश दिए कि शहर में आवारा कुत्तों से आम जन को हो रही परेशानी के दृष्टिगत प्रस्तावित ‘‘डॉग शैल्टर’’ के निर्माण समबन्धी कार्य की प्रक्रिया शीघ्र आरम्भ की जाये। उन्होंने नगर परिषद को शहर के समीप स्थित कूडा संयंत्र के पास मुख्य सड़क की ओर के स्थान को शीघ्र कवर करने के लिए कहा ताकि कोई भी पशु कूड़ा-कर्कट तक न पहुंच पाये।

उपायुक्त ने जिला के सभी पशुपालन डिस्पैंसरी में समुचित मात्रा में पशु औषधियों उपलब्धता बनाये रखने के लिए कहा। सुमित खिमटा ने शहर के समीप की माता बालासुंदरी गौशाला में भारी बारिश के दौरान भवन को हुये नुकसान की मुरम्मत हेतु एस्टीमेट प्रस्तुत करने के लिए कहा ताकि जरूरी मुरम्मत कार्यों को संपन्न किया जा सके। उप निदेशक पशुपालन डा. नीरू शबनम ने इस अवसर पर बैठक का संचालन करते हुए समिति के कार्यों की विस्तार से जानकारी प्रदान की। कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद संजय तोमर, जिला आयुर्वेद अधिकारी डा. राजन सिंह, खंड चिकित्सा अधिकारी डा. मोनिषा अग्रवाल, उप पुलिस अधीक्षक रमाकांत के अलावा पशुपालन विभाग के अन्य अधिकारी भी बैठक में उपस्थित रहे। पशु क्रुरता निवारण समिति के गैर सरकारी सदस्यों में आर.पी. बंसल, संजीव शर्मा, सुनील गौड़, सतीश राणा, सचिन गर्ग, गौरव शर्मा आदि सदस्य भी बैठक में उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

17 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

20 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago

पच्छाद के काहन में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…

3 days ago