राजनीति

झूठी कांग्रेस, झूठे केस दर्ज करने का प्रयास कर रही है : जयराम

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि झूठी कांग्रेस, झूठी गारंटी, झूठे केस दर्ज करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी ने शिमला के चौड़ा मैदान में धरना प्रदर्शन किया था, उसमें कांग्रेस के नेता एफआईआर के माध्यम से भाजपा के मासूम कार्यकर्ताओं को परेशान करने की मंशा के साथ कैसे दर्ज करने का प्रयास कर रहे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूर्ण रूप से हिमाचल प्रदेश में दादागिरी करने का प्रयास कर रही है, भाजपा के धरने में हजारों की तादाद में कार्यकर्ता थे और अगर हमने बैरिकेड तोड़ने होते तो तोड़ देते। भाजपा का धरना एक सांकेतिक धरना था, जो कांग्रेस पार्टी को उनकी की गई करतूत के बारे में अवगत करवाने वाला था। जिस प्रकार से उन्होंने हिमाचल प्रदेश में झूठ बोलने का सिलसिला शुरू किया है, उसी प्रकार से झूठी गारंटी, झूठ वायदे, झूठे आंकड़े, झूठे बयान और अब झूठे केस बनाकर झूठ का सिलसिला आगे बड़ाने का प्रयास कांग्रेस कर रही है। भाजपा के सभी नेता अपने कार्यकर्ताओं के साथ है और जिस प्रकार से कांग्रेस हिमाचल प्रदेश में कार्य करने का प्रयास कर रही है उसको हम पूर्ण रूप से इस कार्यों का खंडन करते है |

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

50 minutes ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

2 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

5 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

5 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

5 hours ago

24 घंटे में कमाल: शिमला पुलिस ने लापता नाबालिग को सकुशल ढूंढ निकाला”

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला में नाबालिग बालिका की गुमशुदगी के…

5 hours ago